भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक
भोपाल, 26/05/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने नई दिल्ली के विवेक विहार स्थित चाईल्ड हॉस्पिटल में आग लगने से मासूम बच्चों के दुःखद निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने दुर्घटना में घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
