भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों पर दी प्रतिक्रिया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार

0
Spread the love

-स्थानीय निकायों में अध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव से मिलेगा विकास को बढ़ावा
-लोकतंत्र को मजबूती देगा प्रदेश सरकार का निर्णय
– श्री कांतदेव सिंह
भोपाल, 25/11/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्थानीय निकायों में अध्यक्ष के प्रत्यक्ष निर्वाचन के संबंध में जो निर्णय लिया है, उससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी और स्थानीय निकायों में विकास को बढ़ावा मिलेगा।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में अभी तक शहरी निकायों में ही महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष निर्वाचन के माध्यम से किया जाता था, लेकिन अब राज्य मंत्रिमंडल ने नगर पालिका और नगर परिषदों में भी अध्यक्ष पद के लिए प्रत्यक्ष निर्वाचन संबंधी प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद प्रदेश की नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में भी अध्यक्ष का निर्वाचन जनता के द्वारा ही किया जाएगा। इससे जनता जहां अपनी पसंद के अध्यक्ष का चुनाव कर सकेगी, वहीं स्थानीय निकायों के प्रशासन में स्थिरता भी आएगी। इसका सीधा प्रभाव इन निकाय क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों की गति पर पड़ेगा और ये क्षेत्र भी तेजी से विकास करेंगे।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने 01 दिसंबर को पूरे प्रदेश में गीता जयंती मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन प्रदेश के सभी 10 संभागों, 55 जिलों और 313 विकासखंडों में गीता के श्लोकों का सस्वर पाठ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से न केवल गीता जैसी अनमोल कृति का प्रचार-प्रसार होगा, बल्कि जनसामान्य में गीता जैसे ग्रंथ के प्रति रुचि जागृत होगी और सनातन संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए हॉक फोर्स के निरीक्षक आशीष शर्मा के छोटे भाई को उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त एवं परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का जो निर्णय लिया है, वह वास्तव में शौर्य और बलिदान का सम्मान है। निश्चित रूप से सरकार का यह निर्णय नक्सलवाद के उन्मूलन में लगे हमारे जांबाज जवानों के आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा।

(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481