भोपाल में मंत्रालय का कर्मचारी बनकर ठगे 20 लाख

0
Spread the love

भोपाल में मंत्रालय का कर्मचारी बनकर जालसाजी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने चुनाव आयोग और महिला बाल विकास में नौकरी लगवाने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया है। मामले की शिकायत डीजीपी कार्यालय में की गई।

जहां से जांच भोपाल पुलिस को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। 20 लाख रुपए ठगने के बाद आरोपी ने फरियादी को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक अंबाह मुरैना के रहने वाले किसान राजकुमार सिंह से जालसाज विजय शंकर मिश्रा ने 6 फरवरी 2024 को मंत्रालय के बाहर मुलाकात की थी।

आरोपी ने राजकुमार सिंह से इसके बाद कई बार मुलाकात की और चुनाव आयोग तथा महिला बाल विकास में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया।

राजकुमार सिंह ने परिवार के परिवार के सात सदस्यों की नौकरी दिलाने के लिए आरोपी को दस्तावेज दिए।

कई बार में लिए 20 लाख रुपए आरोपी ने कई बार में फरियादी से करीब 20 लाख रुपए ऐठ लिए। जब जल्द नौकरी लगवाने का दबाव आरोपी पर बनाया गया तो उसने बारी-बारी सातों सदस्यों को चुनाव आयोग और महिला बाल विकास में नौकरी के फर्जी ज्वाइन लेटर थमा दिए।

इन सभी लेटर में ज्वाइनिंग की डेट सेम थी। जब ज्वाइनिंग के लिए सातों सदस्य अलग-अलग डिपार्टमेंट में पहुंचे तो पता लगा कि लेटर फर्जी हैं। जिसके बाद मामले की शिकायत की गई। लंबी जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की।

जीडी विभाग में पदस्थ होना बताता था आरोपी क्राइम ब्रांच ने आरोपी विजय शंकर को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। आरोपी खुद को मध्यप्रदेश जीडी ऑफिस में पदस्थ बताता था। इतना ही नहीं एक महिला आईएएस को अपनी सगी भाभी बताकर लोगों पर रौब जमाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *