जन संवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर 3 पर अन्नपूर्णा चलित भोजन सेवा का आयोजन

0
Spread the love

भोपाल, 12 नवम्बर 2025 — जन संवेदना कल्याण समिति संस्था द्वारा आज एम्स अस्पताल के गेट नंबर 3 पर रोगियों के परिजनों को अन्नपूर्णा चलित भोजन सेवा के माध्यम से भोजन के पैकेट वितरित किए गए। यह सेवा श्री गोविंद गोयल जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित की गई।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने बताया कि भोजन वितरण की सेवा पत्रकार श्री प्रेमी और स्वयं राधेश्याम अग्रवाल द्वारा संपन्न की गई। वितरण के दौरान लोगों की लंबी कतारें लग गईं, और सभी ने सम्मानपूर्वक एवं अनुशासन के साथ भोजन प्राप्त किया।

जन संवेदना संस्था पिछले दो दशकों से समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा में निरंतर कार्यरत है। संस्था का यह संकल्प है कि कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे। संस्था इस सेवा कार्य को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ा रही है।

संस्था के पुण्य कार्य में सहभागिता के इच्छुक व्यक्ति जन संवेदना से संपर्क कर सकते हैं —
? 98260 13975

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *