फरार स्थाई वारंटी को हबीबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार*जिसमें एक आरोपी था 6 वर्षों से फरार

0
Spread the love

थाना हबीबगंज भोपाल दिनांक-04.11.2025 02फरार स्थाई वारंटी को हबीबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार*जिसमें एक आरोपी था 6 वर्षों से फरार

भोपाल शहर में आगामी नव वर्ष उत्सव को दृष्टिगत रखते असमाजिक/अपराधिक तत्वो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए स्थाई/गिरफ्तारी वारंटो की तामीली सुनिश्चित करने वरिष्ठ अधिकारियों दारा दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन – 01भोपाल श्री आशुतोष गुप्ता , अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे व सहायक पुलिस आयुक्त उमेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना हबीबगंज संजीव चौकसे द्वारा गठित पुलिस टीम ने स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी मुकेश शर्मा तथा साहब राव की गिरफ्तारी करने में सफलता अर्जित की हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरणः–

आगामी त्यौहारो को शांति पूर्ण ढंग से संपादित कराने असमाजिक/ अपराधिक तत्वो पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए स्थाई/गिरफ्तारी वारंटो की तामीली हेतु मुखबिर तंत्र विकसित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप #स्थाई वारंटी# @ मुकेश शर्मा पिता बागमबर शर्मा उम्र 54 वर्ष निवासी जोगी 656 ईश्वर नगर भोपाल तथा आरोपी साहब राव पिता राजाराम उम्र 50 वर्ष निवासी सेंट मैरी स्कूल के पीछे पंचशील नगर सिटी नगर भोपाल@ की सूचना पर पुलिस टीम रवाना की गई आरोपी वारंटी के मुताबिक सूचना बताये स्थान मे मिलने पर आरोपी वारंटी को हिकमत अमली से पुलिस अभिरक्षा मे लेकर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
(1),आर टी क्र-7592/14
अप क्र – 495/2014
धारा 294 ,323, 506,34आईपीसी. (2), आर टी क्र 12048/25 अपराध क्रमांक 646/25 धारा 36 (B) आबकारी एक्ट मे स्थाई वारण्ट माननीय न्यायालय से जारी किया गया है।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी,निरीक्षक संजीव चौकसे , उप निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी, आरक्षक रामकुमार जाट, आरक्षक संजीव ऊईके , आरक्षक अरविंद यादव आरक्षक अखिलेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481