मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को देवास जिले के खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा के निवास पहुंचकर उनकी माताजी श्रीमती सुशीला गोविन्द शर्मा की अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।