अंजुमन इस्लामिया स्कूल में शुक्रवार को अवकाश और रविवार को स्कूल लगने का आदेश हुआ रद्द,
जबलपुर—अंजुमन इस्लामिया स्कूल में शुक्रवार को अवकाश और रविवार को स्कूल लगने का आदेश हुआ रद्द,
अंजुमन इस्लामिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अन्नू अनवर ने आदेश को किया रद्द,
अन्नू अनवर का कहना है कि बीते एक साल से इसी आदेश के तहत संचालित हो रहा है स्कूल,
शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के कारण नहीं आते थे बच्चे,
इसलिए स्कूल कमेटी के साथ बैठक करके यह निर्णय लिया गया था,
कभी किसी ने विरोध नहीं किया,
लेकिन यदि लोगों को आपत्ति है तो इस आदेश को तत्काल निरस्त करते हुए स्कूल को पूर्ववत संचालित करने की अनुमति दे दी जाएगी,
