मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग की सरदार@150 यूनिटी मार्च के संबंध में बाइट

0
Spread the love

 

*मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग की सरदार@150 यूनिटी मार्च के संबंध में बाइट*

—————————————————-

*-युवाओं को सरदार पटेल के विचारों से जोड़ेगा सरदार@150 यूनिटी मार्च*

*-31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा अभियान का दूसरा चरण*

*-श्री विश्वास सारंग*

भोपाल, 11/10/2025। मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे सरदार@150 यूनिटी मार्च अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व तथा दृढ़ इच्छा शक्ति के बलबूते पर आजादी के बाद अनेक रियासतों को हिंदुस्तान में शामिल किया था। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही पूरा देश लौह पुरुष कहता है। केंद्रीय खेल और युवा कल्याण विभाग ने सरदार पटेल की जयंती को युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाने का निर्णय लिया है। इसी उद्देश्य से सरदार@150 यूनिटी मार्च का आयेजन किया जा रहा है, जो पूरे देश के युवाओं को सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों से ओतप्रोत करेगा साथ ही उन्हें देश की एकता एवं अखंडता के संकल्प के साथ जोड़ेगा।

*विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का एक मंच पर आना जरूरी*

मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने यह सपना देखा है कि 2047 में जब देश की आजादी के 100 साल पूरे हों, तो हमारा भारत एक विकसित, शक्तिशाली और वैभवशाली देश होगा। लेकिन विकसित भारत के इस संकल्प की पूर्ति के लिए देश के युवाओं का एक मंच पर आना, देश की एकता और अखंडता के विचार से जुड़ना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल की डेढ़ सौ वीं जयंती के अवसर पर सरदार@150 यूनिटी मार्च की रूपरेखा बनाई गई है। इस संपूर्ण अभियान में प्रदेश का हर युवा जुड़े, हर वर्ग का युवा जुड़े, पूरा देश और प्रदेश सरदार पटेल मय होकर देश की एकता और अखंडता के लिए काम करे, यही हम सब का संकल्प है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हमारा पूरा प्रदेश शामिल होगा और इसकी तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं। प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग ने युवाओं से आग्रह किया है कि इस अभियान में सहभागिता करके सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करें और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करने का संकल्प लें।

*6 अक्टूबर से हो चुकी अभियान की शुरुआत*

मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के हाथों देश भर में की जा चुकी है। देश के युवा सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता में हिस्सा लेना शुरू कर चुके हैं, निबंध लिख रहे हैं और Young Leaders Program जैसे प्रतियोगिता से भारी संख्या में जुड़ रहे हैं। इस अभियान के लिए सभी पंजीकरण, प्रतियोगिताएँ और डिजिटल गतिविधियां हमारे क्षेत्र के साथ-साथ देशभर में MY Bharat पोर्टल के माध्यम से हो रही हैं। इस अभियान का दूसरा चरण 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक होगा, जिसमें जिला स्तर पर पदयात्राएं होंगी। पदयात्राओं के दौरान योग और स्वास्थ्य शिविर, व्याख्यान एवं वाद-वाद प्रतियोगिताएं होंगी और नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी पदयात्रा के मार्ग पर चलेगी। इस पूरे अभियान में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवक सहयोग करेंगे। उनके अलावा रिटायर्ड प्रशासनिक और सेना के अफसर, हमारे क्षेत्र के बड़े खिलाड़ी, सम्मानित एवं लोकप्रिय लोग भी इस पदयात्रा से जुड़ेंगे। इस पदयात्रा के दौरान एक दिन में 8 से 10 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। पदयात्रा से पूर्व संबंधित क्षेत्र के सभी स्कूल, कॉलेजों में प्री इवेंट ऐक्टिविटी भी आयोजित की जाएगी। सरदार पटेल जी के जीवन पर नुक्कड़ नाटक होंगे। सड़कों पर रंगोली सजाई जाएगी और हर मोड़ पर पदयात्रियों का स्वागत होगा। इस पदयात्रा से यूथ आईकॉन्स को भी जोड़ा जाएगा।

*सरदार पटेल के जन्मस्थान से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचेगी पदयात्रा*

मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने बताया कि इस अभियान का सबसे महत्वूपर्ण चरण 26 नवंबर को संविधान दिवस से शुरू होगा। गुजरात में सरदार पटेल के जन्मस्थान करमसद से यूनिटी मार्च शुरू होगा और लगभग 152 किलोमीटर की पदयात्रा पूर्ण करता हुआ केवड़िया पहुंचेगा। इस पदयात्रा में पूरे देश के विभिन्न जिलों से चुने हुए पांच-पांच युवा शामिल होंगे और यह संदेश देंगे कि यह देश एक है, इस देश का युवा एक है। इस देश का युवा अपने विचार से, अपने संकल्प से इस बात को स्पष्ट करता है कि सरदार पटेल के सपने को साकार करेंगे। अखंड भारत हमारी परिकल्पना है, इस देश के भविष्य को सुनहरा बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के हर जिले, हर लोकसभा क्षेत्र में पदयात्राओं का आयोजन होगा, जिसके लिये युवाओं का पंजीयन शुरू हो चुका है। 26 नवंबर को सरदार पटेल के जन्मस्थान से शुरू होने वाली पदयात्रा में भी प्रदेश के प्रत्येक जिले से पांच-पांच युवा शामिल होंगे।

 

 

(आशीष उषा अग्रवाल)

प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481