मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी ने जिला छिंदवाड़ा के परासिया, न्यूटन, बेलगांव, दीघावानी, उमरेठ, बड़कुही, सेठिया और इकलेहरा पहुंचकर दिवंगत मासूम बच्चों के शोकाकुल परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया।

आज माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी ने जिला छिंदवाड़ा के परासिया, न्यूटन, बेलगांव, दीघावानी, उमरेठ, बड़कुही, सेठिया और इकलेहरा पहुंचकर दिवंगत मासूम बच्चों के शोकाकुल परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि यह सिर्फ बच्चों के परिजनों की नहीं, हम सबकी पीड़ा है। दु:ख की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिजनों को हर संभव सहायता के लिए कटिबद्ध है। साथ ही भर्ती बच्चों का इलाज ठीक तरीके से हो, इसके लिए प्रशासनिक टीम भी तैनात की गई है।
