थाना ऐशबाग पुलिस द्वारा गौवंश वध के आरोपी को एनएसए में किया गिरफ्तार
थाना ऐशबाग पुलिस द्वारा गौवंश वध के आरोपी को एनएसए में किया गिरफ्तार
त्योहारों के मध्य नजर शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोन – 01 भोपाल श्री आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती बिट्टू शर्मा जहाँगीराबाद संभाग के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना ऐशबाग निरीक्षक श्री विजय बहादुर सिंह सेंगर के नेतृत्व में एनएसए के गिरफ्तारी वारंटी की धरपकड हेतु विशेष टीम का गठन किया गया।
एनएसए गिरफ्तारी वारंटी की जानकारी – एनएसए के वारंट में गिरफ्तार वारंटी मोह. रूसी पिता मोह. जब्बार उम्र 48 साल निवासी म.न. 09 गली न. 02 कम्मू का बाग ऐशबाग भोपाल को श्रीमान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी महोदय के न्यायालय से जारी आदेश पत्र क्र. 11/एनएसए/2025 दिनांक 27/09/2025 व इस्तगाशा क्रमांक 01/25 धारा 3(2 ) रासुअधि. 1980 के अंतर्गत ,श्रीमान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी महोदय भोपाल के न्यायालय से , वारंटी मोह. रूसी पिता मोह. जब्बार उम्र 48 साल निवासी म.न. 09 गली न. 02 कम्मू का बाग ऐशबाग भोपाल का एनएसए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
पुलिस कार्यवाहीः-
माननीय जिला दंडाधिकारी महोदय के न्यायालय में पेश इस्तगाशा क्रमांक 01/25 धारा 3(2) रासुअधि. में. माननीय न्यायालय दंडाधिकारी महोदय भोपाल द्वारा जारी किए एनएसए गिरफ्तारी वारंट प्राप्त हुआ। दिनांक 27.09.25 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की वांरटी मोह. रूसी पिता मोह. जब्बार सुभाष फाटक की तरफ घूम रहा है। मौके पर पहुंचकर चैक किया तो बदमास किसी का इंतजार करते हुए सुभाष फाटक के पास खड़ा मिला जिसे रोककर श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय के आदेश से उसे अवगत कराया जाकर विधिवत समक्ष गवाहान बदमाश गिफ्तार किया गया। ।वारंटी को बाद मेडिकल परीक्षण श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय के आदेश के पालन में केन्द्रीय जेल भोपाल मे निरूद्ध किया गया।
धर पकड में शामिल पुलिस टीम- निरीक्षक विजय बहादुर सिंह सेंगर ,उनि लक्ष्मण राई, प्रआर 1527 तनवीर, प्रआर 3019 मनीष कुमार, प्रआर 2864 हेमराज, आर, 4256 श्लोक पाठक, आर 3628 कमलेश, आर 3616 पवन, आर 3561 सुनील राजपूत। की सराहनीय भूमिका रही
एनएसए गिरफ्तारी वारंटी – मोह. रूसी पिता मोह. जब्बार उम्र 48 साल निवासी म.न. 09 गली न. 02 कम्मू का बाग ऐशबाग भोपाल
