आश्रम के आचार्य एवं बटुक ब्राह्मण गणों के द्वारा भारतमाता की आरती-पूजन और वन्दे मातरम् का गान किया गया।

0
Spread the love

प्रातः स्मरणीय ब्रह्मलीन परम गुरुदेव अनन्तश्री विभूषित पूज्यपाद श्री स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज द्वारा संस्थापित विश्वप्रसिद्ध भारतमाता मन्दिर, हरिद्वार का स्थापना दिवस “पाटोत्सव” आज जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज “पूज्य प्रभुश्री जी” के पावन सानिध्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

इस अवसर पर आश्रम के आचार्य एवं बटुक ब्राह्मण गणों के द्वारा भारतमाता की आरती-पूजन और वन्दे मातरम् का गान किया गया।

 

इस अवसर पर भारतमाता जनहित सेवा ट्रस्ट के सचिव आदरणीय श्री आई.डी. शास्त्री जी, श्रीमान उदित नारायण पाण्डेय, श्रीमान हरिहर जोशी जी, महामण्डलेश्वर पूज्य श्री स्वामी ललितानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य श्री स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य श्री स्वामी नित्यानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य श्री स्वामी ज्ञानानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य श्री स्वामी रामात्मानन्द गिरि जी महाराज, आश्रम के अधिकारीगण सहित शहर के अनेक गणमान्य जन तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति रही।

 

#AvdheshanandG

#AvdheshanandG_Quotes

#satyamitranandgirijimaharaj

#भारतमाता_मन्दिर #स्थापना_दिवस

#पाटोत्सव #हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481