10 तस्वीरों में देखिए भोपाल में अभिव्यक्ति गरबा की रौनक

0
Spread the love

भोपाल में दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का गुरुवार को दूसरा दिन रहा। आरती के साथ गरबे का आगाज हुआ जो देर रात तक चलता रहा। अलग–अलग थीम और ड्रेस के साथ लोगों ने गरबे में पार्टिसिपेट किया।

पार्टिसिपेंट्स सर्कल के साथ ही जनरल सर्कल में भी हजारों दर्शक गरबा और डीजे के गानों पर थिरकते दिखे। नैन कजरारे, लंदन ठूमकदा जैसे गानों पर लोगों ने जमकर डांस किया। अभिव्यक्ति गरबा मैदान खचाखच भरा रहा

गरबा महोत्सव के दौरान प्रतिभागी और युवा अलग–अलग तरह की पोशाकों में नजर आए। गरबे में दो साथी राधा–कृष्ण के प्रेम को दर्शाते हुए उसी गेटअप में आए। इसी तरह महिला भगवान शिव-शक्ति की तस्वीर थामे गरबा करती रही। इसके अलावा गरबा महोत्सव में मणिपुर की संस्कृति का भी रंग देखने को मिला। वहीं शहर के एक युवक ने महाकुंभ की थीम पर गरबे में पार्टिसिपेट किया।

10 तस्वीरों में देखिए गरबा महोत्सव का दूसरा दिन….

ड्रोन व्यू में अभिव्यक्ति-2025 की झलक।
ड्रोन व्यू में अभिव्यक्ति-2025 की झलक।
मीनल रेजीडेंसी से आई 12 साल की अंशिका ने रानी की झांसी बन गरबा में पार्टिसिपेट किया ।
मीनल रेजीडेंसी से आई 12 साल की अंशिका ने रानी की झांसी बन गरबा में पार्टिसिपेट किया ।
रोहित नगर से आया महिलाओं का परम-सुंदरी ग्रुप दो साल से जीत रहा ट्रॉफी।
रोहित नगर से आया महिलाओं का परम-सुंदरी ग्रुप दो साल से जीत रहा ट्रॉफी।
भोपाल के कोने-कोने से आए लोगों ने रंग बिरंगी पोशाक पहन गरबा किया।
भोपाल के कोने-कोने से आए लोगों ने रंग बिरंगी पोशाक पहन गरबा किया।
अभिव्यक्ति की सिल्वर जुबली को बनाया थीम, युवक ने गरबे में मचाया धूम।
अभिव्यक्ति की सिल्वर जुबली को बनाया थीम, युवक ने गरबे में मचाया धूम।
भारत की एकता को अपनी पीठ पर दिखा युवती ने किया गरबा।
भारत की एकता को अपनी पीठ पर दिखा युवती ने किया गरबा।
महाकुंभ की झलक लिए पारंपरिक अंदाज़ में युवक ने किया गरबा।
महाकुंभ की झलक लिए पारंपरिक अंदाज़ में युवक ने किया गरबा।
जनरल ग्राउंड में डीजे पर जमकर थिरके गरबा प्रेमी।
जनरल ग्राउंड में डीजे पर जमकर थिरके गरबा प्रेमी।
अभिव्यक्ति गरबा ग्राउंड में युवाओं ने जमकर बनाई रीलें और वीडियो।
अभिव्यक्ति गरबा ग्राउंड में युवाओं ने जमकर बनाई रीलें और वीडियो।
हाथों से हार्ट बनाकर महिला ने बयां की त्योहार की खुशियां।
हाथों से हार्ट बनाकर महिला ने बयां की त्योहार की खुशियां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481