संदिग्ध हालात में छत से गिरी मां-बेटी, मौत

0
Spread the love

भोपाल के निशातपुरा इलाके में स्थित राजवंश कॉलोनी मित्तल कॉलेज के पास किराए के मकान में रहने वाली महिला और एक साल की बेटी संदिग्ध हालात में दूसरी मंजिल के छत से गिर गए। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। अस्पताल में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात पहले मां फिर एक साल की बेटी की मौत हो गई। पीपुल्स हॉस्पिटल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एएसआई रामप्रसाद भारती के मुताबिक गौरी सिसोदिया (30) राजवंश कॉलोनी में रहती थीं। बुधवार की रात को खाना खाने के बाद वॉक करने का बोलकर छत पर गई थीं। कुछ देर रात लोगों को उनके गिरने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर देखा कि महिला एक साल की बेटी ओनी सिसोदिया के साथ जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हैं।

आज पीएम कराएगी पुलिस

आनन-फानन में दोनों को भानपुर के पीपुल्स अस्पताल में पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान पहले मां फिर बेटी की मौत हो गई। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि महिला कैसे गिरी है। उसने सुसाइड किया है अथवा हादसे में उसकी जान गई है। आज दोनों बॉडी का पीएम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481