*मांस विक्रेताओं ने उड़ा दी मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा बनाए नियम की धज्जियां* 

0
Spread the love

 

यूं तो मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुले में मांस न बेंचने और बिना लाइसेंस के मांस न बेंचने का नियम बनाकर, कानून का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हुए हैं, लेकिन उनके इस नियम के पालन में नगर निगम का अमला और पुलिस आड़े आ रही है। शहर के कई क्षेत्रों में नियम की धज्जियां उड़ रही हैं, सबसे खराब स्थिति बागसेवनिया हाट बाजार की है। रविवार और बुधवार को नहर किनारे गणेश मंदिर के चारों ओर लगने वाले हाट बाजार में मंदिर के पास नहर किनारे खुलेआम मांस बेंचा जा रहा है। पता चला है नगर निगम वाले अवैध वसूली लेकर खुलेआम खुले में मांस की दुकानें चलवा रहे हैं, पुलिस स्टाफ भी कार्रवाई करने की बजाय रिश्वत लेकर चला जाता है। इस दुरावस्था में सबसे अधिक फजीहत उन महिलाओं की हो रही है जो सब्जी खरीदने हाट बाजार आती हैं, मांस दुकानों की सड़ांध के बीच उन्हें नाक दबाकर, सिर झुकाकर गुजरना होता है तो वहीं मांस दुकानों के इर्द-गिर्द घूमने वाले आवारा कुत्तों के काटने का खतरा अलग बना रहता है। क्षेत्र के रहवासी भी खासे परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481