भोपाल में मांस से भरा लोडिंग ऑटो पकड़ा​​​​​​​या

0
Spread the love

भोपाल के ऐशबाग इलाके के कम्मू के बाग से बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मांस से भरा एक लोडिंग ऑटो पकड़ा है। इस दौरान एक संदिग्ध युवक भी पकड़ा गया, जिसे पकड़कर कार्यकर्ताओं ने पुलिस के हवाले कर दिया है।

मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी और हंगामा कर रहे हैं। उनका आरोप है कि ये गौ मांस है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में अमन लाला नाम के व्यक्ति पर गोकशी का आरोप सामने आ रहा है। अमन लाला कौन है, पुलिस इसका पता लगा रही है।

एसीपी बिट्टू शर्मा के मुताबिक मांस से भरे एक वाहन को पकड़कर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। एक संदेही को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते बजरंग दल कार्यकर्ता।
सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते बजरंग दल कार्यकर्ता।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मांस से भरी गाड़ी सहित एक युवक को आज सुबह पकड़ा गया है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मांस से भरी गाड़ी सहित एक युवक को आज सुबह पकड़ा गया है।

स्थानीय रहवासियों की सूचना पर पकड़ा बजरंग दल कार्यकर्ता राकेश ने बताया कि अमन नाम के व्यक्ति ने गोकशी की है। उसके द्वारा पिछले कई दिनों से गोकशी किए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। स्थानीय रहवासियों की सूचना के बाद मांस से भरी गाड़ी सहित एक युवक को आज सुबह पकड़ लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481