भोपाल नगर निगम की बड़ी कार्रवाई; अभी तक 27 गार्डन पर हो चुकी तालाबंदी

0
Spread the love

गुरुवार को नगर निगम ने मैरिज गार्डन पर तालाबंदी की कार्रवाई की। - Dainik Bhaskar

भोपाल के जहानुमा रिट्रीज समेत 10 मैरिज गार्डन पर गुरुवार को तालाबंदी की कार्रवाई की गई। इससे पहले 17 गार्डन पर कार्रवाई हो चुकी है। यानी, अब तक निगम 27 मैरिज गार्डन पर तालाबंदी कर चुका है।

निगम के भवन अनुज्ञा शाखा ने गुरुवार को देर शाम तक यह कार्रवाई की। अवैध रूप से संचालित मैरिज गार्डनों के विरुद्ध कार्रवाई में प्रेमपुरा स्थित जहानुमा रिट्रीट रिजोर्ट, भौरी स्थित संभाला रिजोर्ट, लालघाटी स्थित क्रीसेंट क्लब, रॉयल मैरिज गार्डन, टोर्टल आइलैंड, सिल्वर मैरिज गार्डन, संत हिरदाराम नगर स्थित सेवन ऑक्स, मोक्ष क्लब, सेकंड होम एवं मुस्कान मैरिज गार्डन पर तालाबंदी की गई।

तालाबंदी की कार्रवाई करते कर्मचारी।
तालाबंदी की कार्रवाई करते कर्मचारी।

अब तक इतनी हुई कार्रवाई
बता दें कि 22 अप्रैल को गांधी नगर स्थित गुड्स इन मैरिज गार्डन एवं ग्रांड मेजेस्टी, 25 अप्रैल को अयोध्या बायपास स्थित शुभम मैरिज गार्डन, मालीखेड़ी स्थित न्यू उत्सव मैरिज गार्डन, लांबाखेड़ा स्थित रिश्ता मैरिज गार्डन एवं अक्षत मैरिज गार्डन, 26 अप्रैल को अयोध्या नगर स्थित कान्टीनेंटल मैरिज गार्डन, 29 अप्रैल को थाना बिलखिरिया अंतर्गत खुशी मैरिज गार्डन, सम्राट मैरिज गार्डन, अतिथि मैरिज गार्डन, प्रैंडियम लक्स मैरिज गार्डन एवं अवधपुरी अंतर्गत उमंग मैरिज गार्डन, 30 अप्रैल को अयोध्या बायपास स्थित तारादीप मैरिज गार्डन, एम्स के पीछे स्थित सुंदर वैली मैरिज गार्डन, होशंगाबाद रोड स्थित नंदन पैलेस मैरिज गार्डन, द मार्क होटल एंड क्लब, शगुन मैरिज गार्डन पर तालाबंदी की जा चुकी है। मैरिज गार्डन सील बंद करने की कार्रवाई जोनल अधिकारी, अतिक्रमण दल, भवन अनुज्ञा शाखा के सहायक यंत्री, उपयंत्री की उपस्थिति में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481