डीन बोलीं- वो तो शराब के नशे में थे, महिला सुरक्षाकर्मी से बदतमीजी की

0
Spread the love

हमीदिया अस्पताल में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे कुछ गार्ड एक महिला और पुरुष को दौड़ा दौड़ाकर बेल्ट और डंडे से पीट रहे थे। इस मामले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में जो व्यक्ति मार खा रहा है उसका नाम महेश वर्मा है।

महेश ने भास्कर को बताया कि भतीजे का विदिशा में एक्सीडेंट हो गया था। उसे विदिशा से हमीदिया रेफर किया गया था। हम लोग उसे देखने जा रहा थे। तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका। किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। हम अगर गलत थे तो हमें रोक देते। मारपीट करने की क्या जरूर थी। मेरे भाई रामबाबू वर्मा और उसकी पत्नी रामसखी वर्मा से गार्ड ने मारपीट की है।

इधर, जीएमसी की डीन डॉ. कविता एन सिंह ने बताया कि परिजन शराब के नशे में थे। उसने महिला सुरक्षाकर्मी से बदतमीजी की और भागने लगा। यह देखकर गार्ड ने साेचा यह कोई चोर है और सभी उसे पकड़ने के लिए दौड़े। इस बीच वह खुद ही गिर गया। महिला सुरक्षाकर्मी और महिला इस मामले की शिकायत करने थाने पहुंची है।

डीन ने किया निरीक्षण, इमरजेंसी में एक ही डॉक्टर मिला

जीएमसी की नई डीन डॉ कविता एन सिंह ने गुरुवार को हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी विभाग सहित ए और बी ब्लॉक का निरीक्षण किया। इमरजेंसी विभाग में जब डीन पहुंची मुद्दों वहां एक ही डॉक्टर दिखाई दिया। रिकॉर्ड भी मेंटेन नहीं मिला। इस पर उससे समस्या जानी और सीधे उन्हें समस्या बताने के लिए कहा। वहीं इमरजेंसी विभाग में जल्द ही डॉक्टरों की भर्ती करने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481