क्राइम ब्रांच भोपाल पुलिस ने गाँजा तस्करी के मामले में घटना दिनांक से फरार चल रहे माँ ,बेटे को किया गिरफ्तार।
क्राइम ब्रांच, भोपाल
क्राइम ब्रांच भोपाल पुलिस ने गाँजा तस्करी के मामले में घटना दिनांक से फरार चल रहे माँ ,बेटे को किया गिरफ्तार।
दोनो माँ ,बेटे कई सालो से बडी मात्रा मे उडीसा से गांजा की तस्करी कर रहे हैं।
गांजा तस्करी में फरार आरोपियो किरण अहिरवार एंव मोनू अहिरवार को किया गिरफ्तार ।
किरण अहिरवार थाना क्राइम ब्रांच के अपराध क्रमांक 184/24 धारा एंव मोनू अहिरवार थाना क्राइम ब्रांच के अपराध क्रमांक 131/24 धारा 8/20 NDPS मे चल रहे थे फरार ।
दोनो माँ बेटे पर 5000/-5000/ रुपये का इनाम उद्घोषित हैं ।
एनडीपीएस एक्ट में फरार दोनो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
दोनो माँ बेटे पर भोपाल के कई थानो में अपराध पंजीबद्ध है ।
शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री पंकज श्रीवास्तव द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री सुजीत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में सम्पति सबंधी अपराधियो व प्रकरणो के फरार आरोपियो की तलाश पतारसी में लगाया था ।
घटना का विवरण- 01 थाना क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आपके थाने के अप.क्र 184/24 धारा 8/20 NDPS ACT, 75,83 जे.जे. एक्ट में फरार आरोपिया श्रीमती किरण अहिरवार सुभाष नगर अंडर ब्रिज के नीचे रोड किनारे खडी होकर किसी का इंतजार कर रही है जिसे हमराह स्टाफ की मदद से समक्ष राहगीर गवाहान के घेराबंदी कर पकडा जिससे महिला आर.संध्या शर्मा द्वारा नाम पता पूछा तो अपना श्रीमती किरण अहिरवार पति स्व.श्री नरेश अहिरवार उम्र 55 साल निवासी म.न.03 गली.न.03 कैंची छोला थाना छोलामंदिर भोपाल बताया जो थाना हाजा के अपराध क्रमांक 184/24 धारा 8/20 NDPS ACT 75,83 जे.जे.एक्ट की इनामी नामजद फरार आरोपिया होने से उससे अपराध धारा सदर के संबंध में पूछताछ किया जिसने जुर्म स्वीकार किया बाद आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्य़ायालय पेश किया गया ।
घटना का विवरण- 02- थाना क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आपके थाने से गाँजे के मामले में फरार इनामी आरोपी मोनू अहिरवार सुभाष नगर अंडर ब्रिज के नीचे रोड किनारे खडा है सूचना प्राप्त होने पर हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुँचा देखा मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का एक आदमी सुभाष नगर रोड किनारे खडा है जिसे हमराह स्टाफ की मदद पकडकर उसका नाम पता पूछा तो अपना मोनू अहिरवार पिता सीताराम अहिरवार उम्र 30 साल निवासी म.न.03 गली.न.03 कैंची छोला थाना छोलामंदिर भोपाल का बताया जो थाना हाजा के अपराध क्रमांक 131/24 धारा 8/20 NDPS ACT का अपराध में फरार इनामी आरोपी होने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्य़ायालय पेश किया गया
आरोपियों की जानकारी:
क्र नाम पता आरोपी शैक्षणिक योग्यता व्यवसाय आरोपी का आपराधिक रिकार्ड
01 किरण अहिरवार पति स्व.श्री नरेश अहिरवार उम्र 55 साल निवासी म.न.03 गली.न.03 कैंची छोला थाना छोलामंदिर भोपाल अनपढ़ सब्जी बचेने का काम 1.अप.क्र 630/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना छोला मंदिर
2.अप.क्र 677/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बजरिया
3.अप.क्र. 184/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच
02 मोनू अहिरवार पिता सीताराम अहिरवार उम्र 30 साल निवासी म.न.03 गली.न.03 कैंची छोला थाना छोलामंदिर भोपाल अनपढ़ मजदूरी 1.अप.क्र 108/13 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना निशातपुरा
2.अप.क्र 119/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शाहपुरा
3.अप.क्र 05/15 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच
4.अप.क्र 15/23 धारा 8//20 एनडीपीएस एक्ट थाना निशातपुरा
5.अप.क्र.131/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच
सराहनीय भूमिका- उनि मोह.इरशाद अंसारी, उनि अजीज खान,सउनि चन्द्र मोहन मिश्रा, सउनि. अनिल तिवारी प्र.आर.1448 मुजफ्फर अली प्र.आर.2921 विश्वजीत भार्गव आर.2140 विजय सिंह सेंगर, आर 85 मुकेश शर्मा, आर 3002 नीलेश वर्मा ,महिला आर. 4062 संध्या शर्मा,महिला आर.3394 मनीषा राठौर ।
