सूने मकान मे नकबजनी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

0
Spread the love

सूने मकान मे नकबजनी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार
 बागसेवनिया पुलिस को मिली बडी सफलता।
 आरोपीगण काफी समय से लगातार सूने मकानो मे चोरी की घटनाओ को दे रहे थे अंजाम।
 दिन व रात में घूमफिर रैकी कर देते थे सूने मकान मे चारी का अंजाम।
 थाना बागसेवनिया द्वारा सूने मकानो मे चोरी किये गये सामान कीमती लगभग 01 लाख रुपये बरामद

शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण एवं मुखबिरतंत्र विकसित कर सत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी,श्रीमान पुलिस उपायुक्त श्री संजय कुमार अग्रवाल जोन-2,श्रीमान अति. पुलिस उपायुक्त एम.एस.मुजाल्दे एंव श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त डॉं रजनीश कश्यप द्वारा भोपाल जिले में लगातार हो रही वाहन चोरियो में टीम बनाकर आरोपियान की तलाश पतारसी कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया ।
घटना का विवरण
फरियादी साकेत जैन पिता श्री आर के जैन उम्र 48 साल निवासी म.न. 139 कुँजन नगर बागसेवनिया जिला भोपाल मो.न. 8109218827 ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मैं लिखाये पते पर रहता हूँ तथा स्वयं का बिजनिज करता हूँ दिनांक 10/07/2025 को मैं अपने मकान में आया था मकान देखकर रात्री करीब 10.00 बजे ताला लगाकर अपने दूसरे म.न. 78 शुभालय बिहार बाबडिया कला भोपाल अपने परिवार के साथ चला गया था । दिनांक 11/07/2025 के सुबह 12.00 बजे जब मै अपने मकान न. 139 कुँजन नगर भोपाल में आकर देखा तो मेरे मकान का ताला टूटा हुआ था अन्दर जाकर देखा तो समान बिखरा पडा था समान चेक करने पर घर अन्दर रूम में रखी एमआई कम्पनी टी.व्ही ,डीव्हीडी प्लेयर , एक पीतल का बडा दीपक , पीतल एंटिक फोटो फ्रेम घर के अन्दर नही थी किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरे घर के अन्दर ताला तोड कर समान चोरी कर ले गया है । अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया । .
कार्यवाही का विवरण
दौराने विवेचना घटना स्थल का निरीक्षण किया गया घटना स्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरो का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं तलाश हेतु सिटी कंट्रोल रूम के जरिये समस्त थानो को एवं आसपास के जिलो मे प्रसारण कराया गया। पृथक- पृथक पुलिस टीम बनाकर आरोपियान एवं माल मशरुका की तलाश कराई गई लगातार टीम द्वारा तलाश हेतु हर संभव प्रयास एवं तकनीकी साक्ष्य व फुटेज के आधार मुखबिर की सूचना पर 02 संदिग्धो को पूछताछ हेतु लेकर आये । हिकमत अमली से विधिवत पूँछताछ किया जिसमे आरोपियान द्वारा उक्त सामान चार लोग सूने मकान मे चोरी करना बताया जिससे चोरी गया मशरुका बरामद किया गया ।
तारीका वारदात
उक्त आरोपियान पन्नी व कबाडा बिनने का काम करते है चारो आरोपियान शराब व गुटखा , गांजा पीने के आदी है अपने स्वयं की शौक पूरा करने एवं अय्यासी हेतु शहर की सूने मकानो की पन्नी बिनने के बहाने सुने मकानो मे रेकी कर घरो से सामान चुरा लेते है और मौका देखकर वहा से भाग जाते है व कही भी ले जाकर आस-पास की झाडियो मे झुपा कर रख देते थे

बरामद –मशरुका
1. एक एमआई कम्पनी की 55 इंच की टीबी
2. एक डीव्हीडी प्लेयर
 आरोपियान का विवऱण 1. बल्लू आलिया पिता नारायण आलिया उम्र 35 साल नि. काली जी का मन्दिर के पास 12 न0 थाना हबीबगंज भोपाल
 2 विधि विरूध बालक
 3 फरार आरोपी – भीमा व संग्राम

आपराधिक रिकार्ड
 बल्लू आलिया पिता नारायण आलिया उम्र 35 साल नि. काली जी का मन्दिर के पास 12 न0 थाना हबीबगंज भोपाल
1. अप0क्र0 336/09 धारा 454, 380 भादवि थाना शाहपुरा
2. अप0क्र039/2012 धारा 294,323,324,34 भादवि थाना शाहपुरा
3. अप0क्र0156/2012 धारा 457, 380 भादवि थाना शाहपुरा
4. अप0क्र0173/2012 धारा 457, 380 भदवि थाना शाहपुरा
5. अप0क्र0187/2014 धारा 454 भादवि थाना शाहपुरा
6. अप0क्र0205/2015 धारा 454, 380 भादवि थाना हबीबगंज
7. अप0क्र0231/2015 धारा 457, 380 भादवि थाना हबीबगंज
8. अप0क्र0312/2015 धारा 379 भादवि थाना एमपीनगर
9. अप0क्र0256/2015 धारा 379 भादवि थाना कोलार
10. अप0क्र0640/2016 धारा 454,511 भादवि थाना बागसेवनिया
11. अप0क्र055/2017 धारा 379 भादवि थाना शाहपुरा
12. अप0क्र0192/2018 धारा 379, 511 भादवि थाना शाहुपरा
13. अप0क्र0201/2018 धारा 457 भादवि थाना शाहपुरा
14. अप0क्र0258/2018 धारा 379 भादवि थाना शाहपुरा
15. अप0क्र0301/2018 धारा 457, 511 भादवि थाना शाहपुरा
16. अप0क्र0144/2019 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना हबीबगंज
17. अप0क्र0394/2019 धारा 401 भादवि 25 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुरा
18. अप0क्र0775/2019 धारा 8/20(ख) एनडीपीएस एक्ट थाना बागसवेनिया
19. अप0क्र0302/2023 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुरा
20. अप0क्र0445/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस

सराहनीय भूमिका
मुख्य भूमिका- निरी. अमित सोनी, उनि गंगराम वर्मा , प्रआर शर्वेश सिंह , ,प्रआर महेश सोनी, आर सत्यभान गुर्जर, आर सुजीत तिवारी, आर अवतार सिह गुर्जर, आर अभय यादव, आर आशीष गौर , आर मिलन, आर योगेन्द्र कुशवाह, आर. महेन्द्र सिह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481