भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा की बाइट के मुख्य बिन्दु
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा की बाइट के मुख्य बिन्दुः-
* अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान दुर्घटना में बड़ी संख्या में भाई-बहनों की दुखद मुत्यु बहुत ही असहनीय है और इससे पूरा देश स्तब्ध है।
* मैं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस कठिन समय में पूरा देश पीडित परिवारों के साथ है।
* प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को देखा है।
* भारतीय जनता पार्टी का 14,15 और 16 जून को सांसद-विधायकों का नियमित प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को पचमढ़ी में शुरू होगा। यह नियमित प्रशिक्षण वर्ग है और इसमें 201 कार्यकर्ता प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
* प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी करेंगे एवं 16 जून को प्रशिक्षण वर्ग का समापन रक्षा मंत्री और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह करेंगे।
* इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष जी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शिवप्रकाश जी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, श्री सीआर पाटिल, श्री शिवराज सिंह चौहान, श्रीमती सावित्री ठाकुर श्री एल. मुरुगन, राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह अलग-अलग सत्रों को संबोधित करेंगे।
* सभी सांसद-विधायक ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। वर्ग में सैद्धांतिक, व्यवाहिरक सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।
* प्रशिक्षण वर्ग में एक प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण सहित जनसंघ से लेकर अभी तक की हमारी पार्टी की यात्रा को लेकर संगठनात्मक आधार पर प्रदर्शनी भी लगेगी।
