“पूज्य प्रभुश्री जी” के स्नेहपूर्ण एवं आत्मीय आमंत्रण पर भारत गणराज्य के पूर्व-राष्ट्रपति महामहिम श्री रामनाथ कोविन्द जी सपरिवार “प्रभु श्री विहार” (छतरपुर, नई दिल्ली) पधारे।

श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्री विभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज “पूज्य प्रभुश्री जी” के स्नेहपूर्ण एवं आत्मीय आमंत्रण पर भारत गणराज्य के पूर्व-राष्ट्रपति महामहिम श्री रामनाथ कोविन्द जी सपरिवार “प्रभु श्री विहार” (छतरपुर, नई दिल्ली) पधारे।
इस पुण्य अवसर पर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज एवं महामहिम श्री रामनाथ कोविन्द जी के मध्य लोक-कल्याण, आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार तथा सामाजिक नवोत्थान जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर अत्यन्त विचारोत्तेजक एवं प्रेरणादायी संवाद सम्पन्न हुआ। यह संवाद भारतीय जीवन-दर्शन की गहराइयों को स्पर्श करता हुआ राष्ट्रीय पुनर्जागरण की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।
नई दिल्ली, छतरपुर स्थित “प्रभु श्री विहार”, “पूज्य प्रभुश्री जी” के दिव्य नेतृत्व में संचालित एक पवित्र आध्यात्मिक केन्द्र है, जो सतत् सत्संग, स्वाध्याय एवं वेद-शास्त्रों के गम्भीर अध्ययन के माध्यम से देशभर के श्रद्धालुओं एवं साधकों का आध्यात्मिक पोषण कर रहा है।
इस दिव्य भेंटवार्ता में पूर्व-राष्ट्रपति महोदय की धर्मपत्नी आदरणीया श्रीमती सविता कोविन्द जी तथा सुपुत्री सुश्री स्वाती कोविन्द जी भी ससम्मान उपस्थित रहीं।
इस विशेष भेंट का सन्देश केवल आध्यात्मिक स्तर तक ही सीमित नहीं रहेगा, अपितु यह भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक प्रभावशाली प्रेरणा सिद्ध होगा।
#AvdheshanandG_Quotes
#FormerPresident
#RamNathKovind
#prabhushrivihar
#प्रभुश्रीविहार
#स्वामी_अवधेशानंद_गिरि
