जनप्रिय नेता लक्ष्मण सिंह को आप्रेशन सिंधुर की सफलता की पैरवी की कीमत कांग्रेस से बेदखली के रूप में चुकानी पड़ सकती है।

मप्र के कद्दावर, जनप्रिय नेता लक्ष्मण सिंह को आप्रेशन सिंधुर की सफलता की पैरवी की कीमत कांग्रेस से बेदखली के रूप में चुकानी पड़ सकती है। नेता तारिक अनवर के पाले में गेंद मप्र कांग्रेस ने भेज दी, बताते है। लक्ष्मण सिंह बेदखली के अंदेशे पर साफ तौर से कुछ कहने की बजाय इंतजार करते दिखते है। शायद लक्ष्मण सिंह को भरोसा है कि जब विदेशों में जाकर सांसद शशि थरूर, रनसीपी की नेता सुप्रिया सुले, ओवेशी जैसे धुर विरोधी नेता आप्रेशन सिंदूर के पक्ष में भारत की दिलेरी के कसीदे पढ़ भारत लौट आए। जब इन नेताओं ने कोई गलती नही की तो लक्ष्मण सिंह कैसे गलत हो सकते है? लक्ष्मण सिंह के अलावा अनेक कांग्रेस नेताओं ने आप्रेशन सिंधुर को गोरवशाली बताया। क्या इन नेताओं ने कांग्रेस की लक्ष्मण रेखा नही लांघी? लांघी तो फिर लक्ष्मण सिंह को ही क्यो फांदने की उतावल?
इस उतावल की तह में कांग्रेस के अंदरूनी विवादो के अलावा राघोगढ़ की राजनीतिक विरासत के विवाद,मनमुटाव, कलह भी हो सकती है।
लक्ष्मण सिंह के अग्रज पूर्व cm, राज्यसभा सांसद राजा दिग्गविजय सिंह के इशारे के बिना मप्र कांग्रेस में पत्ता भी नही हिल सकता। राजा दिग्गी के बेटे युवराज जयवर्धन सिंह कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में काबीना मंत्री रह चुके है। राजा दिग्गी और युवराज जयवर्धन सिंह के प्रभाव, कद को चुनोती देने की कांग्रेस में कोई सोच भी नही सकता। पूर्व cm कमलनाथ को हटा कर जीतू पटवारी जैसे बेबाक नेता राजा दिग्गी के समर्थन से ही प्रदेश कांग्रेस सदर का ताज ग्रहण कर पाए। पटवारी को राजा दिग्गी का दायां हाथ माना जाता है।
सारे ग्रह बलवान होते हुए भी केवल आप्रेशन सिंधुर की सफलता राग गाने से लक्ष्मण सिंह कांटा लगने लगे? ये समझ के बाहर लगता है। सेना के शौर्य,साहस की खिलाफत/ उंगली उठाने पर कांग्रेस युवराज सांसद राहुल गांधी को भी हाईकोर्ट ने हिदायत दी है। आप्रेशन सिंदूर सेना के शौर्य,साहस,विवेक का हिमालय है। जिसकी वजह से विश्व भर में भारत की ताकत,कद,प्रभाव, तकनीक का डंका बजा। भारत के रक्षा उपकरण उत्पादों की मांग एक दम से गगन चूमने लगी। भारतीय रक्षा उपकरण चीन के मुकाबले खरे उतरे। जिसकी वजह से पाक औंधे मुंह गिरा। विश्व मे पाक की बर्बादी की थू थू हो रही है।
इस हकीकत को बयान करने में राहुल गांधी, उद्धव
