प्रदेश के 6 लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने किया आह्वान* 

0
Spread the love

*

 

*- लोकतंत्र को मजबूती देने अधिक से अधिक मतदान करें मतदाता*

*- श्री विष्णुदत्त शर्मा*

 

भोपाल 25/04/2024l भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदाताओं से आव्हा्न करते हुए कहा कि सजग और सक्रिय मतदाता ही लोकतंत्र के सबसे बड़े रक्षक हैं। प्रदेश के मतदाता भाई-बहन शुक्रवार को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक वोट कर के अपनी इस भूमिका को सार्थक करें।

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के अंतर्गत शुक्रवार को प्रदेश के दमोह, टीकमगढ़, खजुराहो, सतना, रीवा और नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी नागरिक लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति आस्था और विश्वास रखते आए हैं। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और प्रदेश के मतदाता भाई-बहन इसमें विचारपूर्वक तथा निर्भीक होकर भागीदारी करें और अपने वोट से लोकतंत्र को ताकत दें।

 

 

(आशीष उषा अग्रवाल)

प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481