भाजपा शासित राज्यों में कम मतदान का कारण क्या है…??
दरअसल नरेन्द्र मोदी जी और अमित शाह जी कांग्रेस और अन्य दलों से आए लगभग 25 बड़े भ्रष्ट नेताओं को आसपास बिठाकर वोट मांगने निकले हैं। इन नेताओं पर अरबों के भ्रष्टाचार के आरोप हैं। ईडी आईटी सीबीआई इनकी जांच कर रही थी। स्वयं मोदी जी इनके खिलाफ बयान दे रहे थे। लेकिन यह सब भाजपा में आ गये। मोदी शाह की जांच एजेंसियां इन्हें क्लीन चिट देने में व्यस्त हैं।
यही कारण है कि भाजपा का मूल कार्यकर्ता वोट डालने नहीं निकल रहा। वह अपनी दूकान, खेती और शादी ब्याह में व्यस्त रहना सही मान रहा है। भाजपा का मूल कार्यकर्ता पूछ रहा है कि क्या कांग्रेस व अन्य दलों के भ्रष्टाचारियों को बचाने तीसरी बार मोदी सरकार बनाई जाए? सब की खबर
