भोज नर्मदा द्वार’ के निर्माण हेतु आयोजित भूमिपूजन समारोह

आज भोपाल की पुण्यभूमि पर मा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की उपस्थिति में ‘भोज नर्मदा द्वार’ के निर्माण हेतु आयोजित भूमिपूजन समारोह में प्रतिभाग कर संबोधित किया। यह भव्य द्वार पुण्य सलिला माँ नर्मदा से जुड़े हमारे सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनकर राजा भोज की स्मृति को जीवंत रखेगा।
इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से भोपाल नगर निगम द्वारा नीमच में स्थापित 10 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना का लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ।
समारोह में साथी मंत्री श्री विश्वास सारंग जी, राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी, सांसद श्री आलोक शर्मा जी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा जी, विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी, महापौर श्रीमती मालती राय जी सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण तथा स्वजनों की उपस्थिति रही।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Vishvas Kailash Sarang Krishna Gaur Bhagwandas Sabnani Rameshwar Sharma रामेश्वर शर्मा MALTI RAI Jansampark Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP
