सायबर ठगों द्वारा एन.जी.ओ. में डोनेशन दिलाने के नाम पर आवेदक के साथ की गई लाखों की ठगी।

0
Spread the love

साइबर क्राइम

एन.जी.ओ. में डोनेशन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मुखिया सहित तीन और सदस्यों को क्राइम ब्रांच भोपाल की सायबर टीम ने मुंबई महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार। पूर्व में तीन आरोपीगण की इंदौर व होशंगाबाद से की जा चुकी है गिरफ्तारी। अब तक गिरोह के कुल 06 सदस्य किये गये हैं गिरफ्तार।

 सायबर ठगों द्वारा एन.जी.ओ. में डोनेशन दिलाने के नाम पर आवेदक के साथ की गई लाखों की ठगी।

 आरोपीगण द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आवेदक को एन.जी.ओ. में डोनेशन दिलाने का लालच देकर की गयी धोखाधडी।

 आरोपीगण द्वारा मुंबई में फर्जी फर्म तैयार कर फर्जी फर्म के आधार पर खुलवाया गया बैंक खाता एवं बैंक खाते में प्राप्त की गयी ठगी की रकम।

 सायबर क्राईम भोपाल की टीम द्वारा तकनीकि जानकारी व गिरफ्तारशुदा आरोपीगण से पूछताछ के आधार पर गिरोह के सरगना व अपराध के मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

 आरोपीगण द्वारा ठगी के उद्देश्य से भोपाल व इंदौर में पीडित के साथ की गयी थी मीटिंग।

 आरोपीगण द्वारा 20 करोड रूपये डोनेशन दिलाने का लालच देकर दिया था ठगी को अंजाम।

 एन.जी.ओ. में डोनेशन दिलाने के नाम पर फ्रॉड करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों की पतारसी है जारी।

भोपाल- वरिष्ठ अधिकारी पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव एवं पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अखिल पटेल के द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में एवं अति. पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (अपराध) एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री सुजीत तिवारी (सायबर) एवं प्रभारी निरीक्षक अशोक मरावी (सायबर) के मार्गदर्शन में सायबर क्राइम ब्रांच जिला भोपाल की टीम द्वारा एन.जी.ओ. में डोनेशन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को मुंबई महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।

घटनाक्रम :- आवेदक द्वारा नामजद शिकायत की गई, कि एन.जी.ओं में डोनेशन दिलाने के नाम पर ज्ञात/अज्ञात लोगों द्वारा 18,00,000/- रूपये की ऑनलाईन धोखाधडी की गई। शिकायत जांच में आरोपीगण के मोबाईल नम्बर व फ्रॉड बैंक खातों के वास्तविक उपयोगकर्ता के विरूद्ध अपराध क्र. 61/2025 धारा 319(2), 318(4) B.N.S. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
तरीका वारदात :- प्रकरण एक वृहत् संगठित अपराध है। आरोपीगण द्वारा आवेदक से भोपाल व इंदौर में सम्पर्क कर एन.जी.ओ. में डोनेशन दिलाने के नाम पर कुल 18,00,000/- रूपये की ऑनलाईन ठगी की गई व ठगी की राशि प्राप्त होने के उपरांत अपने मोबाइल फोन बंद कर आवेदक से संपर्क समाप्त कर दिया।

पुलिस कार्यवाही :- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात तकनीकी जानकारी के आधार पर अपराध में प्रयुक्त मोबाईल नम्बर एवं बैंक खाते की तकनीकी जानकारी प्राप्त की गई। प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर थाना-घाटकोपर, मुंबई, महाराष्ट्र क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी 1) अनिल कुमार मौर्य पिता शिव राम मौर्य, उम्र 27 वर्ष हाल निवासी – फ्लेट नं. 407, नारायण निवास सोसायटी, स्वप्न साकार बंगलो के सामने, साबे रोड, दीबा, थाना मुम्बरा, जिला ठाणे, महाराष्ट्र पिन 400612 स्थाई पता – ग्राम भीकमपुर, पोस्ट मीरामपुर, थाना पीपरपुर, तहसील लम्बुआ, जिला सुल्तानपुर उ.प्र. पिन 227816 2) मनीष पाल पिता रामसकल पाल उम्र- 34 साल निवासी – म.नं. 01, गली नं. एच – 1, बृंदावन सोसायटी, मनीषा बार के पास, नेताजी नगर, काजूपाडा पाईप लाईन, साकीनाका, कुरला, मुम्बई 400072 3) संदीप पाण्डेय उर्फ यश पिता रामविशाल पाण्डेय उम्र 37 वर्ष निवासी म.नं. 05, जय दुर्गा हाउसिंग सोसायटी, मनीषा बार के पास, नेताजी नगर, साकीनाका, मुम्बई पिन 400072 स्थाई पता – ग्राम दरियापुर, पोस्ट व तहसील अजगरा, रानीगंज, थाना रानीगंज, जिला प्रतापगढ उ.प्र.को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई व आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण :-

क्र. नाम पता आरोपी शिक्षा व्यवसाय अपराध में भूमिका

1. अनिल कुमार मौर्य पिता शिव राम मौर्य, उम्र 27 वर्ष हाल निवासी – फ्लेट नं. 407, नारायण निवास सोसायटी, स्वप्न साकार बंगलो के सामने, साबे रोड, दीबा, थाना मुम्बरा, जिला ठाणे, महाराष्ट्र पिन 400612 स्थाई पता – ग्राम भीकमपुर, पोस्ट मीरामपुर, थाना पीपरपुर, तहसील लम्बुआ, जिला सुल्तानपुर उ.प्र. पिन 227816 स्नातक प्रायवेट जॉब अपराध में सक्रिय भूमिका निभाकर गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर एन.जी.ओ. की मीटिंग में भाग लेना एवं गिरोह के सरगना संदीप पाण्डेय के कहने पर एन.जी.ओ. से रू. 15 लाख की डी.डी. प्राप्त कर गिरोह के सरगना संदीप पाण्डेय को पहुंचाकर ठगी के उपरांत ठगी की रकम में से अपना हिस्सा प्राप्त करना।

2. मनीष पाल पिता रामसकल पाल उम्र- 34 साल निवासी – म.नं. 01, गली नं. एच – 1, बृंदावन सोसायटी, मनीषा बार के पास, नेताजी नगर, काजूपाडा पाईप लाईन, साकीनाका, कुरला, मुम्बई 400072 10 वीं आटो चालक अपराध में सक्रिय भूमिका निभाकर गिरोह के सरगना संदीप पाण्डेय के साथ मिलकर फर्जी फर्म रजिस्टर कराकर फर्जी फर्म के नाम पर बैंक खाता ओपन कराना एवं ठगी के उपरांत ठगी की रकम में से अपना हिस्सा प्राप्त करना।

3. संदीप पाण्डेय उर्फ यश पिता रामविशाल पाण्डेय उम्र 37 वर्ष निवासी म.नं. 05, जय दुर्गा हाउसिंग सोसायटी, मनीषा बार के पास, नेताजी नगर, साकीनाका, मुम्बई पिन 400072 स्थाई पता – ग्राम दरियापुर, पोस्ट व तहसील अजगरा, रानीगंज, थाना रानीगंज, जिला प्रतापगढ उ.प्र. स्नातक प्रायवेट जॉब गिरोह का सरगना। अपराध में सक्रिय भूमिका निभाकर गिरोह के सदस्यों के कार्य का बंटवारा कर ठगी की रकम प्राप्त करना एवं ठगी की रकम में से अपना हिस्सा रखकर अन्य सदस्यों को उनका हिस्सा प्रदाय करना।

पुलिस टीम :- निरीक्षक अशोक मरावी, उनि सुनील रघुवंशी, सउनि चिन्ना राव, प्रआर. 1301 दीपक चौबे, प्र.आर. 3418 आदित्य साहू, प्रआर. नईम खान, प्रआर. मयंद चौहान आर. 3572 जितेन्द्र मेहरा, आर. 210 मोहित शर्मा, आर. 1445 लालजीत बरेलिया, आर. 3919 अशोक शर्मा, आर. शुभम चौरसिया, आर. महेन्द्र श्रीवास्तव, आर. जितेन्द्र आर्य आर. रूपेश पटेल, , आर. 919 सुमित कुमार समद।

नोटः- सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481