भोपाल का आशाराम चौराहा-एयरपोर्ट रोड 10 लेन होगा

0
Spread the love

भोपाल में गांधीनगर स्थित आशाराम चौराहा से एयरपोर्ट रोड 10 लेन होगा। गुरुवार को विधायक रामेश्वर शर्मा निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या बायपास से गांधीनगर आशाराम चौराहा तक 8 लेन बन रहा है, लेकिन एयरपोर्ट का मुख्य मार्ग होने की वजह से 10 लेन किए जाने की मांग केंद्रीय मंत्री से की थी। इसके बाद एनएचएआई इसे 10 लेन बनाएगा।

विधायक शर्मा ने गुरुवार को कई इलाकों में पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। लालघाटी पहुंचे विधायक शर्मा ने कहा कि लालघाटी पर बने ग्रेड सेपरेटर के दूसरा हिस्सा जिसे तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा रुकवा दिया गया था, उस प्रस्ताव को दोबारा तैयार करने को कहा है। इस संबंध में वे जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से भी मुलाकात करेंगे।

उन्होंने बताया, जल्द ही लालघाटी से एयरपोर्ट रोड सिंगारचोली ROB के नीचे सर्विस रोड को व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अधिकतम चौड़ाई के साथ सर्विस रोड का निर्माण करें। साथ ही इस सर्विस रोड में आने वाले बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जाए।

एलिवेटेड के निरीक्षण के दौरान इंजीनियरों से चर्चा करते विधायक रामेश्वर शर्मा।
एलिवेटेड के निरीक्षण के दौरान इंजीनियरों से चर्चा करते विधायक रामेश्वर शर्मा।

एलिवेटेड के पियर्स अगस्त तक बना दें विधायक शर्मा ने बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में 305 करोड़ से 3.5 किलोमीटर बन रहे एलिवेटेड ब्रिज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से इसके पियर्स इसी अगस्त तक बनाने को कहा। ताकि, बारिश और व्यवसायिक सीजन में राहगीरों-व्यापारियों को परेशानी न हो। एसडीएम रविशंकर राय समेत पीडब्ल्यूडी, नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

सीवेज लाइन शिफ्टिंग को लेकर भी निर्देश विधायक ने संत नगर बस स्टैंड से सिविल अस्पताल के आगे तक सीवेज लाइन जल्द से जल्द शिफ्ट करने के निर्देश संबंधितों को दिए। कहा कि इस एलिवेटेड को हलालपुर बस स्टैंड तक आगे बढ़ाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। जिससे शादी गार्डनों के सामने लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिल सकेगी।

बैरागढ़ में बन रहे ब्रिज के काम को देखते विधायक रामेश्वर शर्मा।
बैरागढ़ में बन रहे ब्रिज के काम को देखते विधायक रामेश्वर शर्मा।

फाटक रोड पर बन रहे ROB की धीमी गति, भड़के विधायक संत हिरदाराम नगर के फाटक रोड पर बने रहे आरओबी निर्माण का अवलोकन करने पहुंचे विधायक शर्मा रेलवे के अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग पिछले कई महीने से अपना काम पूरा करके बैठा है। आप अपने हिस्से का काम पूरा करने की एक नई तारीख दे देते हैं। ये गलत है।

नागरिकों ने अपने व्यापार-व्यवसाय रोक कर सहयोग किया है। नगर का एकमात्र श्मशान घाट आने में नागरिकों को दिक्कत हो रही है। ये ठीक नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने आगामी अक्टूबर तक कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। यदि रेलवे अक्टूबर तक कार्य पूर्ण कर देता है तो नवंबर अंत तक यह आरओबी का शुभारंभ किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481