पितृ पर्वत पहुँचे उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0
Spread the love


इंदौर, 25 अप्रैल 2025
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल आज दोपहर पितृ पर्वत पहुँचे और वहाँ उन्होंने श्री हनुमानजी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय भी साथ थे।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री विजयवर्गीय के साथ सम्पूर्ण मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए कहा कि मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं जागरूक नागरिकों ने एक निर्जन पहाड़ी पर लाखों पौधों का रोपण कर उसे हरियाली में तबदील कर दिया है। जिसे आज हम पितृ पर्वत के नाम से जानते हैं। पितृ पर्वत पर इतना सघन वृक्षारोपण बगैर इच्छा शक्ति के संभव नहीं है, लेकिन श्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी इच्छा शक्ति से करके दिखा दिया। पितृ पर्वत आज इंदौर का प्रमुख दर्शनीय स्थल बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481