आईएएस नियाज खान बोले-ब्राह्मण ‘सुपर जीनियस

0
Spread the love

आईएएस नियाज खान। - Dainik Bhaskar

‘ब्राह्मण द ग्रेट’ नॉवेल लिखकर सुर्खियां बटोर चुके आईएएस अफसर नियाज खान ने अपने हालिया बयान में कहा है कि ब्राह्मण समाज को अलग-थलग रखना देश के लिए अपार हानि का कारण बन सकता है। उन्होंने ब्राह्मणों को यहूदियों की तरह ‘सुपर जीनियस’ बताते हुए कहा कि जैसे ही वह ब्राह्मणों का नाम लेते हैं, लोगों में नाराजगी देखने को मिलती है।

नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा-

‘देश में हर तरफ नफरत का माहौल है, जिसे केवल ब्राह्मण ही ठीक कर सकते हैं। उनके मुताबिक, “एक ब्राह्मण अकेला कई हजार के बराबर होता है। इतिहास भी ब्राह्मणों ने ही बदला था। ब्राह्मण देश के केंद्र बिंदु हैं और शक्तिशाली राष्ट्र के लिए नफरत खत्म होना जरूरी है। ब्राह्मणों को आगे आकर इसे खत्म करना चाहिए।’

‘नफरत फैलाने वाला खुद का ही विनाश करता है’

नफरत के खिलाफ अपनी बात रखते हुए खान ने लिखा- सनातन धर्म प्रेम, उदारता और सदाचार पर आधारित है। जो नफरत फैला रहे हैं, वे सनातनी नहीं हो सकते।”

‘हिंदू धर्म में प्रकृति का सम्मान सबसे अधिक’

खान ने एक अन्य पोस्ट में हिंदू धर्म को प्रकृति के सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने लिखा, “चारों वेद प्रकृति पर केंद्रित हैं। हिंदू धर्म में सदियों से पेड़ों, नदियों और हरियाली को महत्व दिया गया है, जबकि अन्य धर्मों में इसका अभाव रहा है। धरती को विनाश से बचाने के लिए भारत पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है।

‘राष्ट्र को मजबूत करने के लिए एकजुटता जरूरी’

उन्होंने वैश्विक परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज दुनिया में पावर की होड़ लगी हुई है। अमेरिका और चीन लगातार अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में भारत को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को अपनी पूरी ताकत लगानी होगी।”

खान ने अपील की कि समाज को नफरत फैलाने वालों का साथ नहीं देना चाहिए, बल्कि एकजुट होकर देश को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481