सहकार से समृद्धि’…

‘सहकार से समृद्धि’…
देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने नई दिल्ली में 10,000 नवगठित बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों का उद्घाटन किया। यह कदम सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
इसी तारतम्य में, आज भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित ‘राज्य स्तरीय संगोष्ठी’ में सम्मिलित होकर प्रदेश की सहकारिता गतिविधियों के ब्रोशर का विमोचन किया एवं रियल टाइम ई-पैक्स में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्वश्रेष्ठ पैक्स और ऋण महोत्सव में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली शाखाओं को सम्मानित कर उपस्थित सभी को संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रशासक अपेक्स बैंक श्री अशोक बर्णवाल जी, आयुक्त सहकारिता श्री मनोज पुष्प जी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।
