भोपाल में स्कूली छात्रा से बैड टच

0
Spread the love

स्कूली छात्रा जब भी घर से बाहर निकलती थी तो मोहल्ले का एक युवक उसका पीछा करने लगता। मंगलवार युवक ने बुरी नीयत से उसका हाथ भी पकड़ लिया। परेशान होकर छात्रा ने पूरी बात परिजनों को बताई तब थाने जाकर शिकायत की है।

गांधी नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी गांधी नगर इलाके में रहती है तथा नौवीं कक्षा की छात्रा है। इलाके में ही रहने वाला फिरोज नाम का युवक छात्रा को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था।

छात्रा जब भी स्कूल के लिए निकलती तो वह पीछा करने लगता था। मंगलवार को जब उसने बुरी नीयत से छात्रा का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई तथा थाने में जाकर शिकायत कर दी। जिस पर पुलिस ने छेड़छाड़ सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं जा सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481