मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बिगड़ेगा

0
Spread the love

मौसम अपडेट
मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बिगड़ेगा। मौसम विभाग ने जबलपुर-भोपाल समेत 6 संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तेज हवा के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है। अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से शनिवार यानी 16 मार्च से पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा।मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर, शहडोल के साथ नर्मदापुरम, सागर संभाग के जिलों में बारिश के आसार हैं, इसके साथ ही तेज रफ्तार हवाओं के साथ डिंडौरी, छिंदवाड़ा और मंडला जिले में ओले गिर सकते हैं। वहीं राजधानी भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481