छतरपुर में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा

0
Spread the love

छतरपुर में सोमवार की देर रात एक महिला ने शहर के छत्रसाल चौराहे पर हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सिटी कोतवाली थाना ले गई। इसके पहले शनिवार को महिला ने कलेक्टर बंगला के पास पन्ना नाके पर ड्रामा करते हुए वाहनों के सामने आकर कई लोगों से गाली गलौज की थी।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसे पकड़कर जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया था। लेकिन, कुछ देर बाद महिला दोबारा ड्रामा करने लगी जिसके बाद पुलिस उसे पकड़कर उसके मायके नौगांव छोड़कर आई थी लेकिन महिला वहां से वापस आ गई और सोमवार की देर रात छत्रसाल चौराहे पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

निधि चौबे नौगांव की रहने वाली है जानकारी के अनुसार निधि चौबे नौगांव की रहने वाली है, वह अपने मायके में रह रही है। उसने पहले कुछ दिन पहले अपनी पति को छोड़ दिया था और दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि महिला शनिवार को शराब के नशे में थी वहीं आज रात में महिला को पुलिस ने पकड़कर सिटी कोतवाली थाने में रखा है उसे कोर्ट में CGM के पास पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481