भाजपा और मोदी जी संपूर्ण जनजातीय वर्ग के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं -डॉ. मोहन यादव

0
Spread the love

भोपाल, 06/10/2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने संगठन पर्व के दूसरे चरण में रविवार को अधिकतम सदस्यता दिवस के तहत महिलाओं, युवाओं, प्रबुद्धजनों व आमजन को भाजपा की सदस्यता दिलाकर संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के वार्ड-33 स्थित पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित गोंडी लोक कलाकार श्रीमती दुर्गाबाई व्योम के निवास पहुंचकर सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र के विकास के लिए हर कोई भाजपा से जुड़ना चाहता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल उत्तर विधानसभा के वार्ड क्रमांक-7 के बूथ क्रमांक 2 एवं तीन में कन्या पूजन और दुर्गा पंडाल में महिलाओं के साथ भजन कर सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने महिला नेतृत्व की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने विधानसभा व संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है।  भोपाल उत्तर से अगला विधायक भाजपा का कार्यकर्ता होगा। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने दतिया जिले के भांडेर विधानसभा के बूथ क्रमांक 5 एवं सांवेर विधानसभा के बूथ क्रमांक 22 पर लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों को पार्टी से जोड़कर प्रधानमंत्री जी का हाथ मजबूत करना है। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने धार जिले के मनावर विधानसभा के सिंघाना मंडल के ग्राम देवगढ़ बूथ क्रमांक 160 व 161 पर सदस्यता दिलाते हुए कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है।
भाजपा और मोदी जी संपूर्ण जनजातीय वर्ग के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं- डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री लोक कलाकार दुर्गाबाई व्योम को सदस्यता दिलाने के बाद कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार संपूर्ण जनजातीय वर्ग के कल्याण व विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने जिस सुदूर जनजातीय क्षेत्र की महिला को पद्मश्री के लिए चयन किया था, वहां समाज को जोड़ने और सेवा करने के लिए भाजपा से जुड़ रही हैं, यह बड़ी बात है। हर क्षेत्र के प्रबुद्धवर्ग और समाज सेवा करने वाले भाजपा के सदस्य बनें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान इतिहास रचने का कार्य करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र के निर्माण और विकास के लिए हर कोई भाजपा से जुड़ना चाहता है। मध्यप्रदेश भाजपा संगठन द्वारा दिए गए लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर इतिहास बनाएगी। भाजपा हर समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य  कर रही है, सभी समाज वर्ग के लोग विकसित भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे प्रधानमंत्री जी का हाथ मजबूत करने भाजपा का सदस्य बनें। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी एवं जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी उपस्थित रहे।
भोपाल उत्तर में इतने अधिक सदस्य बनाएं कि अगला विधायक भाजपा कार्यकर्ता ही बने – श्री विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भोपाल उत्तर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी महिलाओं की राजनीति में भागीदारी के लिए नारी शक्ति वंदन कानून बनाया है। भोपाल उत्तर विधानसभा में लक्ष्य के 60 प्रतिशत से अधिक सदस्य बन चुके हैं। लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता हर घर और गली-मोहल्ले में जाएं और प्रधानमंत्री जी द्वारा किए जा रहे गरीब कल्याण के कार्यों को बताते हुए भाजपा का सदस्य बनाएं। मध्यप्रदेश के अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में 33 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को आरक्षण का कानून लागू हो जाएगा। आप सभी महिलाओं में पता नहीं कौन महिला आने वाले दिनों में विधायक व सांसद बन जाए, इसलिए आप सभी महिलाएं भाजपा की सदस्य बनें। भोपाल उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता इतने अधिक सदस्य बनाएं कि हर घर में भाजपा का कार्यकर्ता हो और अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा का कार्यकर्ता ही विधायक बने। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आप लोग जिस उत्साह के साथ भाजपा की सदस्य बन रही हैं, उससे स्पष्ट है कि उत्तर विधानसभा सदस्यता में रिकॉर्ड बनाने के साथ आने वाले चुनावों में भी इतिहास  रचेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री शर्मा ने भोपाल उत्तर विधानसभा के वार्ड-7 के बूथ क्रमांक 2 पर कन्याओं का पूजन कर महिलाओं और अन्य लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके पश्चात बूथ क्रमांक 3 बरेला बस्ती में दुर्गा पंडाल में महिलाओं के साथ भजन कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके पश्चात नंदी हिल्स पहुंचकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया।  इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री कैलाश मिश्रा, जिला महामंत्री श्री रविंद्र यति, पार्षद श्रीमती प्रियंका मिश्रा, श्रीमती विनीता सोनी एवं श्री मनोज राठौर सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री जी का हाथ मजबूत करने भाजपा का सदस्य बनें – डॉ. महेन्द्र सिंह
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि संगठन पर्व पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। यह हमारे लिए अभियान नहीं बल्कि एक संकल्प है। सभी कार्यकर्ता अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हुए सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाएं। श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास और प्रकृति के लिए अनेकों योजनाएं भारतवर्ष में संचालित हैं। कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की लाभार्थी हितग्राहियों के बीच जाकर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्य से जोडं़े। दतिया जिले को तीनों विधानसभा में जो लक्ष्य दिया है उसे लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर युवाओं, किसानों और महिलाओं एवं प्रबुद्धजनों तथा सर्व समाज को पार्टी से जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास है। देश के 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आए हैं। सदस्यता अभियान सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि जिन क्षेत्रों में हम कमजोर हैं, उनमें मजबूती प्रदान करने के लिए है। यह अभियान सर्वसमावेशी है और ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ के मंत्र से हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का प्रयास करना है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सांसद श्रीमती संध्या राय, विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुधौलिया श्री उमेश सिंह गुर्जर सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी का विस्तार करें- श्री हितानंद जी
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पाटी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूती देने के लिए रिकॉर्ड संख्या में भाजपा सदस्य बनाएं। हर समाज वर्ग के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी गरीब कल्याण के कार्यों और भाजपा के सर्व समावेशी और सर्वस्पर्शी नीतियों से लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। मध्यप्रदेश की सरकार ने लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं से महिलाओं को सशक्तिकरण का कार्य किया है। स्व-सहायता समूह और लखपति दीदी के माध्यम से भाजपा सरकार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है। शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री जी ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएं। सदस्यता में मध्यप्रदेश को देश में नंबर एक और धार जिले को प्रदेश में नंबर वन के स्थान पर लाने के लिए घर-घर संपर्क कर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएं।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री सौरभ शर्मा, श्री शिवराम गोपाल, कन्नौज मंडल अध्यक्ष श्री सुनील पाटीदार एवं श्री मोनू पाटीदार सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481