दिल्ली में सिविल सेवा अशोक अवार्ड से प्रमुख सचिव मप्र विधान सभा श्री सिंह सम्मानित

0
Spread the love

भोपाल मध्य प्रदेश

(कवरेज संतोष गंगेले कर्मयोगी)

*बुंदेलखंड की माटी के सपूत, विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह यादव* को कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट दायित्व व योगदान हेतु अशोक अवार्ड 2024 सम्मान इंडिया हैबिटैट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व रक्षा सचिव व राज्यपाल छत्तीशगढ़ मा शेखर दत्त, विशिष्ट अतिथि डॉ आर के रंजन सिंह, राज्य मंत्री भारत सरकार,न्यायमूर्ति बी पी सिंह,पूर्व मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय मुंबई एवं जनरल दीपक कपूर पूर्व आर्मी स्टाफ़ चीफ़ की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

 

*चार्ल्स वाल्टर्स रिसर्च काउंसिल एवं एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन ब्यूरोक्रेट्स के द्वारा श्री सिंह को उत्कृष्ट* सेवा व असाधारण योगदान के लिए यह अशोक सम्मान 2024 मौरिसस, म्यांमार देश के राजदूत, दिल्ली देश के विभिन्न प्रदेशों के प्रशासनिक,न्याय,भारतीय वन सेवा,रक्षा सेवा,राजस्व सेवा,पुलिस सेवा आदि के चयनित वरिष्ठ महिला व पुरुष अधिकारियों के साथ प्रदान किया गया।

 

**उल्लेखनीय है कि वार्षिक अशोक अवार्ड चॉर्ल्स वॉल्टर काउंसिल फॉर इन्नोवेशन एण्ड रिसर्च (CWSIR) की ज्यूरी द्वारा देश भर में सिविल सेवा, न्यायिक, शिक्षा,पुलिस,राजस्व आदि सेवाओं में कार्यरत लोक सेवकों के कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट दायित्व, उपलब्धियों, नवाचार व देश प्रदेश को सशक्त बनाने में योगदान के आधार पर चयन कर सम्मान व प्रोत्साहन के लिए दिया जाता है।*

 

इस अवसर पर चार्ल्स वॉल्टर्स काउंसिल फॉर इन्नोवेशन एण्ड रिसर्च के संस्थापक डॉ अभिषेक पाण्डे,अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में दिल्ली व विभिन्न प्रांतों में कार्यरत अधिकारियों के साथ गणमान्यजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481