आयुष्मान भारत योजना से नागरिकों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा कवच : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0
Spread the love

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के 6 वर्ष पूर्ण होने पर सभी नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार हुआ है। आयुष्मान भारत योजना से नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच मिला है। नागरिकों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के क्रम में यह योजना मील का पत्थर साबित हुई है।

पीड़ित मानवता की सेवा का यह अनुपम उदाहरण

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों कर्मचारियों के अथक प्रयास से आज मध्यप्रदेश के 4 करोड़ से अधिक नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। 20 लाख से अधिक नागरिक योजनांतर्गत लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने कहा की आज आम नागरिक, गरीब, वंचित वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर स्वास्थ्य सेवाओं को प्राप्त कर रहे हैं। पीड़ित मानवता की सेवा का यह अनुपम उदाहरण है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस जनहितैषी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी को साधुवाद दिया है।

6 करोड़ वरिष्ठ नागरिक इस योजना के दायरे में होंगे शामिल

उप मुख्यमन्त्री श्री शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना में सभी वर्ग के 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना में शामिल किया गया है। अब सभी वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपए प्रतिवर्ष तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के 55 करोड़ से अधिक नागरिक योजना अंतर्गत पंजीकृत हैं। अब 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिक इस योजना के दायरे में शामिल होंगे।

अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता के लिए किया जा रहा है कार्य

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए सतत प्रयास कर रही हैं। सशक्त भारत के लिए स्वस्थ भारत की अवधारणा पर स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का विकास, शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्तीकरण, अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता के लिए कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481