देश का मानसून ट्रैकर

0
Spread the love

हरियाणा के फरीदाबाद में तेज बारिश के चलते एक रेलवे अंडरब्रिज में पानी भर गया। इसमें एक कार डूब गई। गाड़ी में सवार HDFC के बैंक मैनेजर और कैशियर की मौत हो गई। कार के लॉक होने के कारण वे समय पर बाहर नहीं निकल पाए।

उत्तर प्रदेश तेज बारिश के कारण 48 घंटे में 21 लोगों की मौत हुई। आगरा में 2 दिन की बारिश से 185 मकान गिर गए। ताजमहल में मुख्य मकबरे की छत टपकने लगी है। ASI ने इसकी जांच की है। अनुमान है कि कलश की धातु में ही कहीं जंग लगी है। इसके कारण पत्थर में क्रैक आने से पानी टपका है।

वहीं उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से जारी भारी बारिश के चलते गंगा, कोसी और काली नदियां उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इन नदी के किनारे न जाएं। लैंडस्लाइड के कारण 200 सड़कें भी बंद हैं। चारधाम यात्रा रोक दी गई है।

MP में 4 नदियां उफान पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में आसन, क्वारी, सिंध और चंबल नदियां उफान पर हैं। कई जगह पुल और रपटों के ऊपर से पानी बह रहा है। इसकी वजह से 100 से अधिक गांवों का मुख्यालय से संपर्क कट गया है। तेज बारिश के कारण मुरैना में ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिर गई। इसमें 3 लोग बह गए। एक को बचा लिया गया, जबकि 2 की तलाश जारी है। वहीं, धर्मपुरा में 6 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई।

देशभर से बारिश की 6 फोटोज…

आगरा में 40 घंटे से ज्यादा समय तक बरसात हुई। ताजमहल में मुख्य मकबरे की छत टपकने लगी है। ASI ने इसकी जांच की है। इसके कारण पत्थर में क्रैक आने से पानी टपका है। अब इस क्रैक की मरम्मत की जाएगी।
आगरा में 40 घंटे से ज्यादा समय तक बरसात हुई। ताजमहल में मुख्य मकबरे की छत टपकने लगी है। ASI ने इसकी जांच की है। इसके कारण पत्थर में क्रैक आने से पानी टपका है। अब इस क्रैक की मरम्मत की जाएगी।
हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार को तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया।
हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार को तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया।
प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। लेटे हुए हनुमान मंदिर तक गंगा का पानी पहुंच गया है
प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। लेटे हुए हनुमान मंदिर तक गंगा का पानी पहुंच गया है
बेतवा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा। पहली तस्वीर झांसी में माताटीला डैम की है। यहां 9 गेट खोले गए हैं। दूसरी तस्वीर सुकुवां-ढुकुवां डैम की है। यह डैम भी ओवरफ्लो होने लगा है।
बेतवा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा। पहली तस्वीर झांसी में माताटीला डैम की है। यहां 9 गेट खोले गए हैं। दूसरी तस्वीर सुकुवां-ढुकुवां डैम की है। यह डैम भी ओवरफ्लो होने लगा है।
ग्वालियर में पार्वती नदी उफान पर है। भितरवार में एक व्यक्ति को आर्मी ने रेस्क्यू किया।
ग्वालियर में पार्वती नदी उफान पर है। भितरवार में एक व्यक्ति को आर्मी ने रेस्क्यू किया।
उत्तराखंड के कई जिलों में काफी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते चंपावत के कई इलाके डूब गए।
उत्तराखंड के कई जिलों में काफी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते चंपावत के कई इलाके डूब गए।
दिल्ली में बारिश के चलते पेड़ गिरने के चलते एक कार डैमेज हो गई।
दिल्ली में बारिश के चलते पेड़ गिरने के चलते एक कार डैमेज हो गई।
उत्तराखंड के चमोली में काफी बारिश हो रही है। कर्णप्रयाग के 2 किमी पहले पेड़ गिरने से नेशनल हाईवे बाधित हो गया।
उत्तराखंड के चमोली में काफी बारिश हो रही है। कर्णप्रयाग के 2 किमी पहले पेड़ गिरने से नेशनल हाईवे बाधित हो गया।

प्रयागराज- वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा

  • उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के चलते प्रयागराज और वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। प्रयागराज में गंगा हनुमान मंदिर तक पहुंच गई।
  • वहीं, वाराणसी में भी शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 65.30 मीटर था, जो कि शनिवार सुबह तक 65.55 मीटर पर पहुंच गया।
  • गंगा का खतरे का निशान 71.262 मीटर है। गंगा में NDRF और जल पुलिस की निगरानी में नावों का संचालन हो रहा है।

15 सितंबर को 11 राज्यों में 7 सेमी बारिश का अनुमान

  • मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में बहुत भारी बारिश (12 सेमी तक) हो सकती है।
  • छत्तीसगढ़, गंगा के पास वाले पश्चिम बंगाल के इलाके, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश (7 सेमी तक) का अनुमान है।

इस बार मानसून सामान्य से 16 अधिक दिन एक्टिव रहेगा

  • आम तौर पर मानसून की 18 सितंबर के बाद से पश्चिमी राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार इसके करीब 16 दिन और एक्टिव रहने के आसार बन रहे हैं।
  • यानी देश में सितंबर के आखिर तक तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा। प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, मानसून वापसी के बाद अक्टूबर में भी बारिश की संभावना है।
  • मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार के मानसून में अब तक 108 फीसदी यानी 8% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसके बावजूद देश के करीब एक चौथाई यानी 185 जिलों (26%) में सूखे की स्थिति है।
  • 68 जिले ऐसे हैं, जिनमें सामान्य से 60% बारिश हुई हैं, इनमें 19 अकेले राजस्थान में हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित उत्तर प्रदेश (30 जिले), बिहार (25), झारखंड (11), ओडिशा (11), पंजाब (15) हैं।

मानसून के 16 अधिक दिन एक्टिव रहने की वजह

  • मौसम विभाग के मुताबिक, एक डिप्रेशन उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। ये उत्तराखंड की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर भी होगा।
  • एक नया लो प्रेशर का एरिया साउथ बांग्लादेश के पास है, जो 2 दिन में डिप्रेशन बनेगा। यह इस सीजन का चौथा डिप्रेशन होगा। इसके चलते बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश होगी।
  • मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में राजस्थान, गुजरात, वेस्ट मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत साउथ के राज्यों में भारी बारिश की आशंका कम देखने को मिलेगी।

राज्यों की मौसम की खबरें…

मध्य प्रदेश: भोपाल समेत 35 जिलों में बारिश का कोटा फुल, श्योपुर में दोगुनी बारिश, रीवा सबसे पीछे

मुरैना-पिपरिया समेत कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई।
मुरैना-पिपरिया समेत कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई।

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में 16-17 सितंबर से फिर बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। इससे पहले प्रदेश में 2 दिन तेज बारिश का दौर

उत्तर प्रदेश: 3 दिन बारिश के बाद प्रदेश में आज ग्रीन अलर्ट, वाराणसी 34.2°C के साथ सबसे गर्म

प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बड़े हनुमान मंदिर तक पहुंच गया।
प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बड़े हनुमान मंदिर तक पहुंच गया।

UP में लगातार मौसम बदल रहा है। तीन दिनों की बारिश के बाद मौसम विभाग ने शनिवार यानी 14 सितंबर को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। आज प्रदेश के जिलों में ग्रीन अलर्ट जारी किया है। हालांकि, लोकल डिस्टरबेंस के चलते कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में वाराणसी 34.2°C के साथ सबसे गर्म रहा।

हरियाणा: 19 शहरों में बारिश का अलर्ट, खाड़ी की हवाओं से एक्टिव है मानसून; 9 जिलों में बिगड़ा मौसम

पंचकूला में मौसम बदला हुआ है। यहां सुबह धुंध छाई थी, जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ।
पंचकूला में मौसम बदला हुआ है। यहां सुबह धुंध छाई थी, जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ।

हरियाणा में आज 19 शहरों में मौसम खराब रहने वाला है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बहादुरगढ़, सांपला, रोहतक, खरखौंदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बपौली, खरौंडा, करनाल, गोहाना, इसराना, सफीदो, पानीपत, असंध, कैथल, नीलोखेरि, गुहला, पेहेवा में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

बिहार: पटना-नालंदा और जमुई में बारिश, 21 जिलों में अलर्ट, 4 दिन प्रदेश में तेज बारिश की संभावना

शुक्रवार को प्रदेश के कुछ शहरों में हल्की बारिश हुई। अगले 4 दिन में अच्छी बारिश की उम्मीद है।
शुक्रवार को प्रदेश के कुछ शहरों में हल्की बारिश हुई। अगले 4 दिन में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

पटना, नालंदा और जमुई में शनिवार की सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने बिहार में मानसून की विदाई से पहले जोरदार बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने राज्य में आज से अगले चार दिनों तक मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। इस दौरान कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी।

राजस्थान: 17 सितंबर तक नहीं होगी बारिश, जयपुर-जोधपुर समेत आधे राजस्थान में खिली धूप

फोटो धौलपुर जिले से निकलने वाली चंबल नदी का है। शुक्रवार को नदी खतरे के निशान से3.51 मीटर ऊपर पहुंच गई थी।
फोटो धौलपुर जिले से निकलने वाली चंबल नदी का है। शुक्रवार को नदी खतरे के निशान से3.51 मीटर ऊपर पहुंच गई थी।

राजस्थान में लम्बे समय से चला आ रहा भारी बारिश का दौर अब थम गया। शुक्रवार को भी पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों को छोड़कर शेष जिलों में आसमान साफ रहा, धूप निकली। अलवर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा के कुछ एरिया में हल्की बारिश हुई। राजस्थान में अगले 4 दिन कम बारिश की संभावना है।

पंजाब: बारिश की संभावना कम, तापमान एक बार फिर 38 के पार, पारा और चढ़ेगा

पंजाब के अमृतसर में सुबह के समय हल्के बादल छाए।
पंजाब के अमृतसर में सुबह के समय हल्के बादल छाए।

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर शुष्क होने लगा है। आज शनिवार अधिकतर इलाकों में धूप खिलेगी। जिससे तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी, लेकिन नमी में कमी आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहेगा।

छत्तीसगढ़: सरगुजा संभाग के लिए आज यलो अलर्ट, कल से फिर भीगेंगे रायपुर- बिलासपुर

कल से रायपुर, बिलासपुर सहित कुछ जिले फिर तेज बारिश में भीग सकते हैं।
कल से रायपुर, बिलासपुर सहित कुछ जिले फिर तेज बारिश में भीग सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में 2 दिन मानसून की गतिविधियां कम होने के बाद शनिवार से फिर जोर पकड़ने वाली है। मौसम विभाग ने आज सरगुजा संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पूर्व बांग्लादेश और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर का क्षेत्र बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481