सिंधी समाज सेवा ट्रस्ट निशुल्क देगा पगड़ी रसम पर कार्पेट,कुर्सी,कूलर एवं अन्य सामान उपललब्ध कराने की सेवा
सिंधी समाज सेवा ट्रस्ट संत हिरदाराम नगर के द्वारा पगड़ी रस्म पर कार्पेट, कुर्सी,कूलर एवं अन्य सामान उपलब्ध कराने की सेवा अब पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। ट्रस्ट द्वारा पूरा समान तय स्थान पर पहुचा कर, कार्पेट बिछाकर साफ सफाई करवाकर, कुर्सियां लगवा कर, निशुल्क सेवा देगा एवं कोई भी चार्ज नहीं लेगा। अन्य सेवाएं निर्धन व्यक्तियों के लिए पहले से ही निशुल्क है। वो सेवाएं भी निशुल्क जारी रहेगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुशील वासवानी जी, कोषाध्यक्ष श्री नरेश तोलानी, उपाध्यक्ष श्री ईश्वरदास हिमथानी,श्री अर्जुनदास मंगतानी, श्री लख्मीचंद नरयानी, श्री नारी तोलानी, श्री जवाहर मूलचंदानी, श्री दौलत रायसिंघानी,श्री बसंत चेलानी,श्री राजेश हिंगोरानी,श्री नरेन्द्र लालवानी एवं अन्य ट्रस्ट के सदस्यों ने ट्रस्ट के सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।
नोट:- पगड़ी रस्म की सूचना एक दिन पूर्व देने कष्ट करें।
सचिव
सिंधी समाज सेवा ट्रस्ट( रजि.) संत हिरदाराम नगर भोपाल मध्यप्रदेश।
