मरीज़ों को सहजता से उपलब्ध हों गुणवत्तापूर्ण दवाएँ: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0
Spread the love

मरीज़ों को सहजता से उपलब्ध हों गुणवत्तापूर्ण दवाएँ: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

चिकित्सकीय संस्थानों में दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता की समीक्षा की

भोपाल/ 10 जुलाई 2024

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश में मरीज़ों की आवश्यकतानुसार दवाओं की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जायें। उन्होंने कहा कि मौसम और रोगों के आधार पर दवाओं की मांग का आंकलन किया जाये। आवश्यक दवाओं का रख-रखाव व्यस्थित तरीक़े से किया जाये ताकि दवाओं के अपव्यय को रोका जा सके और उनका उचित उपयोग सुनिश्चित हो। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में प्रदेश में दवाओं और चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता, ख़रीदी और भंडारण व्यवस्था की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मो. सुलेमान, एमडी मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड डॉ पंकज जैन, सीजीएम एफडीए श्री वीरभद्र शर्मा, सीजीएम टेक्नीकल डॉ पंकज पाराशर, डॉ पंकज पंचोली सहित अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विभाग द्वारा प्रचलित गतिविधियों और बजट प्रावधान अनुसार प्रावधानित कार्यवाहियों की वृहद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481