भोपाल में आज निगम-मंडल के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की ट्रेनिंग

0
Spread the love

मध्य प्रदेश के निगम, मंडल, बोर्ड, प्राधिकरण और आयोगों में नियुक्त नेताओं को मंत्री का दर्जा प्राप्त अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 मई को सुबह 9 बजे से अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल में चलेगा।

कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग, वित्त विभाग और अटल बिहारी बाजपेयी संस्थान के अधिकारी प्रजेंटेशन देंगे। इस प्रशिक्षण में कुल 63 नवनियुक्त गैर-सरकारी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। ट्रेनिंग दोपहर 2 बजे तक चलेगी।

18 विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर संबंधित 18 विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी पूरे कार्यक्रम में मौजूद हैं। वे नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों को निगम-मंडलों के कामकाज, वित्तीय प्रबंधन, शासन प्रक्रियाओं, नीतियों, दायित्वों, अधिकारों और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

वाहनों की रैलियों के कारण मचा बवाल हाल ही में निगम-मंडल, बोर्ड के अध्यक्षों ने पदभार ग्रहण के लिए जो रैलियां निकालीं उनकी वजह से एमपी बीजेपी को दिल्ली से फटकार पड़ी।

एमपी बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए भिंड किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर को पद से हटा दिया। पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर को नोटिस जारी कर फिलहाल अधिकार फ्रीज कर दिए हैं। आगे ऐसी स्थतियां न बनें इसके लिए ट्रेनिंग में जानकारी दी जाएगी।

मंत्रियों-अफसरों से विवाद रोकने की कवायद निगम, मंडल बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों का विभागीय मंत्रियों और अधिकारियों के साथ विवाद की स्थिति न बने। इसको लेकर भी प्रशिक्षण के दौरान अध्यक्षों, उपाध्यक्षों को उनके अधिकार बताए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *