निशातपुरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही, 245 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
निशातपुरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही, 245 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
1.नशा मुक्त भारत अभियान के दौरान गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को थाना निशातपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
2. थाना निशातपुरा पुलिस ने गांजा तस्कर से 245 ग्राम गांजा किया बरामद
3.
3. आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया
4. आरोपियों से करीबन 5000/- रूपये का माल जप्त किया ।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिनांक 01.04.2026 से आगामी तीन वर्षीय नशा मुक्ति रोडमैप (2026-2029) के पालन में श्रीमान पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अति.पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री मयूर खण्डेलवाल , अति. पुलिस उपायुक्त जोन- 04 श्री मलकीत सिंह एवं प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त श्री आदित्य राज सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 245 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः–
कैफियत मामला इस प्रकार है कि दिनांक 09.04.2026 को थाना निशातपुरा में पदस्थ उनि करण सिंह देलमिया को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भाग्य होटल के पास खाली मैदान में एक व्यक्ति गुलाबी रंग का कुर्ता पहने अवैध गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम एवं स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी की गई। मौके पर मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम दीनदयाल साहू (उम्र 63 वर्ष), निवासी कल्याण नगर, छोला मंदिर (हाल निवासी- शुभ बिजनेस जोन, निशातपुरा) बताया। एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके कुर्ते के नीचे छिपाकर रखी गई प्लास्टिक की थैली से 245 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ । बरामद गांजे की कुल कीमत लगभग 5,000 रुपये आंकी गई है। जिस पर आरोपी के विरुद्ध अफ. क्र. 303/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है । आरोपी से गांजे के स्रोत और उसके नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
आरोपियो का नाम पता – दीनदयाल साहू (उम्र 63 वर्ष), निवासी कल्याण नगर, छोला मंदिर भोपाल
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक श्री मनोज पटवा, उनि. कमलेश चौहान, उनि. करण सिंह देलमिया , प्रआर 1616 राजेन्द्र राजपूत,आर.798 श्रवण विश्वकर्मा , आर. 3736 राजकुमार,आर.4332 घनश्याम परमार, आर.1004 राजेन्द्र मिणा आर.1532 जितेन्द्र सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही है ।
