थाना गौतम नगर पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार को किया ध्वस्थ

0
Spread the love

थाना गौतम नगर नगरीय पुलिस जिला भोपाल दिनांक 10.04.26

थाना गौतम नगर पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार को किया ध्वस्थ

– मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

– आरोपी से 01 किलो 161 ग्राम गांजा कीमती लगभग 20000 रूपये किया जप्त

भोपाल शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में इंचार्ज थाना प्रभारी गौतम नगर उनि अरविंद जाट ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए अवैध गादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 09.04.2026 को रात्री में विश्वसनीय मुखबिर की सूचना एंव ह्युमन इंटेलीजेस के आधार पर आरिफ नगर नये बस स्‍टैण्‍ड ग्राउण्ड से संदेही शिवम संकत पिता हरि संकत उम्र निवासी दुर्गा मंदिर के पास पश्चिमी निशातपुरा थाना गौतम नगर भोपाल को अभिरक्षा में लेकर तलाशी लेने पर संदेही के पास से 01 किलो 161ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ जिसके संबंध में संदेही के पास कोई वेध दस्तावेज नही होने से आरोपी का कृत्य धारा 8/20एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी से 01 किलो 161ग्राम मादक पदार्थ गांजा विधिवत जप्‍त कर आरोपी शिवम संकत को विधिवत गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुयें थाना गौतम नगर में अ.क्र 167/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

नाम पता आरोपी व आराधिक रिकार्ड :- शिवम संकत पिता हरि संकत उम्र 27 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास पश्चिमी निशातपुरा थाना गौतम नगर भोपाल
क्र. थाना अ.क्र. धारा
1 गौतम नगर 386/21 34 आबकारी एक्ट
2 गौतम नगर 511/21 25 आर्म्स एक्ट
3 गौतम नगर 01/22 34 आबकारी एक्ट
4 गौतम नगर 448/24 8/27 एनडीपीएस एक्ट
5 गौतम नगर 570/25 34 आबकारी एक्ट
6. गौतम नगर 167/26 8/20 एनडीपीएस एक्ट

सराहनीय कार्य :- उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उनि अरिंवद जाट के निर्देशन में उनि भगवती शर्मा, सउनि जुबेर अमद , आर. 1607 महावीर, आर. 577 शहदाब की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481