आगामी त्यौहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर न्यायालय पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा 6 आदतन अपराधियों/बदमाशों के विरुद्ध किए जिला बदर के आदेश पारित

0
Spread the love

भोपाल पुलिस, कमिश्नरेट?

आगामी त्यौहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर न्यायालय पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा 6 आदतन अपराधियों/बदमाशों के विरुद्ध किए जिला बदर के आदेश पारित

आगामी त्यौहार होली एवं रमजान के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तथा अपराधो की रोकथाम हेतु न्यायालय पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा आज दिनाँक 19 फरवरी 2026 को कुल 6 आदतन अपराधियों/बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के आदेश पारित किए गए हैं l उक्त आदतन अपराधियों/बदमाशों के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, अड़ीबाजी, बलात्कार, लोगों को गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, अवैध हथियार, जुआ, सट्टा, छेड़छाड़, शासकीय कार्य में बाधा जैसे अनेक गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं एवं लगातार सक्रिय है l उक्त जिला बदर कार्रवाई से निश्चित ही आम जनता के बीच शांति का वातावरण निर्मित होगा, एवं अपराधों में कमी आएगीl साथ ही शहर में आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकेंगेl

निम्न आदतन अपराधियों/बदमाशों के का हुआ जिला बदर आदेश :-

1- अनावेदक देवा उर्फ देवानंद जाधव पिता श्री भीखा जी उम्र 37 साल निवासी- झुग्गी नं.-137 ई-6, गाैतम नगर हबीबगंज, हाल पता-108/टी-1 पी.सी. नगर हबीबगंज, भोपाल वर्ष 2001 अपराधियों गतिविधियों में शामिल रहा है जिसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कुल 17 अपराध दर्ज हैl

2- अनावेदक हिमांषु सेन उर्फ छोटा लिली उर्फ चीकू पिता श्री शषांक सेन उम्र 20 साल निवासी- झुग्गी नं.-158, सेन्ट स्टीफन स्कूल, दूध डेरी के पास पंचशील नगर, थाना टी.टी.नगर, भोपाल वर्ष 2020 से अपराध करता आ रहा है जिसके खिलाफ कुल 11 अपराध दर्ज है l

3- अनावेदक किशन चंडालिया उर्फ चोटी पिता श्री राजेष उर्फ बब्बू चंडालिया उम्र 21 साल निवासी- माजिद टेलर की दुकान के सामने गली मदर इंडिया कालोनी एवं बी-08,जी-08मल्टी वाजपेयी नगर ईदगाहहिल्स, थाना शाहजहाॅनाबाद, भोपाल वर्ष 2021 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा हैl अनावेदक के विरुद्ध कुल 10 अपराध दर्ज है l

4-अनावेदक सद्दाम पिता श्री मोहम्मद सलीम उम्र 30 साल निवासी- राजीव नगर नई सब्जी मंडी के पास सीहाेर नाका,थाना बैरागढ़, भोपाल वर्ष 2010 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध 13 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।

5- अनावेदक साहिलउद्दीन पिता श्री अजीजउद्दीन उम्र 23 साल निवासी- म.नं. 55 शरीफन बी के मकान के पीछे हरिजन बस्ती, थाना टीलाजमालपुरा, भोपाल वर्ष 2021 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में
संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरुद्ध अनेक मामले दर्ज हैं l

6- अनावेदक सोनू राठौर उर्फ बंजारा उर्फ कंजर पिता श्री कैलाश राठौर उम्र 32 साल निवासी- म.नं. 3/26, 52 क्वार्टर पानी की टंकी के पास
पंचषील नगर, थाना टी.टी.नगर, भोपाल वर्ष 2014 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। जिसके खिलाफ 8 अपराध दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *