भोपाल में गर्म तेल से भरी कढ़ाई में गिरा हलवाई

0
Spread the love

भोपाल के परवलिया इलाके में एक समारोह में खाना बनाते समय हलवाई गर्म तेल से भरी कढ़ाई में जा गिरा। साथियों ने करीब दो मिनट की मशक्कत के बाद उसे कढ़ाई से बाहर निकाला। तत्काल उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां 15 दिन चले इलाज के बाद गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। हादसे के समय युवक पूरियां तल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सज्जाद अली पति हसन अली 34 साल निवासी गोंडीपुरा नई जेल हलवाई था। 4 फरवरी को मुबारकपुर में एक गार्डन में खाना बनाते समय चक्कर आ गए। इस दौरान वह तेल से भरी कढ़ाई में गिर गया। इस कढ़ाई में पूरियां तली जा रही थीं, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। साथियों ने उसे किसी तरह से बाहर निकाला।

बॉडी परिजनों को सौंप दी

इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद बॉडी को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

परिवार वाले तलाश रहे थे लड़की

सज्जाद की शादी नहीं हुई थी। उसके परिवार वाले लड़की तलाश रहे थे। वह चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। शादी पार्टियों में खाना बनाने का आर्डर लेता था। हमेशा परिवार वालों को भोपाल का बड़ा केटरर बन कर दिखाने की बात कहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *