वर्दी पर नहीं लगने दिया कभी दाग: हेड कॉन्स्टेबल जगदीश हाड़ा

जब तक पद पर रहोगे, तब तक लोग नमस्कार करते रहेंगे, जैसे ही रिटायर होंगे.. तो लोग गालियाँ देंगे, बोलेंगे बहुत बड़ा चोर था ये..
👉वर्दी पर नहीं लगने दिया कभी दाग: हेड कॉन्स्टेबल जगदीश हाड़ा ने पुलिस विभाग में 40 वर्ष 11 महीने की सेवा अवधि पूरी कर हुए सेवानिवृत्त, SP मंदसौर विनोद कुमार मीना ने किया सम्मानित
पुलिस विभाग एक ऐसा विभाग है जो सीधा जनता से जुड़ा हुआ है। पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, रिश्वत और अवैध वसूली के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। इस विभाग में कोई ईमानदारी से काम कर बेदाग रहें , यह बड़ी बात और जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मध्यप्रदेश के मंदसौर पुलिस विभाग में नीमच जिले के मनासा के रहने वाले जगदीश हाड़ा ने 40 वर्ष 11 महीने की सेवा दी। उन्होंने ख़ुद के चरित्र पर कभी सवाल नहीं उठने दिया और कभी वर्दी पर दाग नहीं लगने दिया। विगत दिनों वे सेवानिवृत हुए तो मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना ने उनकी कृतव्य निष्ठता को सेल्लुट किया और सम्मानित कर विदा किया।
हेड कांस्टेबल जगदीश हाड़ा से उन पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को सीख लेना चाहिए , जो पैसे के पीछे भागते हैं। पैसे के लिए वर्दी को नीलाम कर देते हैं। पैसा तो जहाँ है वही रहेगा, पर समाज में इज्जत नहीं रहेगी।
जब तक पद पर रहोगे, तब तक लोग नमस्कार करते रहेंगे, जैसे ही रिटायर होंगे.. तो लोग गालियाँ देंगे, बोलेंगे बहुत बड़ा चोर था ये..
#MPNews #mppolice #जनता #public
