अवैध हथियार मामले में आरोपी आक़ाश नीलेश्वर उर्फ़ भूरा हड्डी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई!
Breaking News
अवैध हथियार मामले में आरोपी आक़ाश नीलेश्वर उर्फ़ भूरा हड्डी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई!
21 मार्च 2025 को आरोपी से देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद होने पर शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया था।
आरोपी के विरुद्ध विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शाहजहाँनाबाद, भोपाल द्वारा कानूनी कार्रवाई की गई।
आरोपी ने जिला एवं सत्र न्यायालय और फिर उच्च न्यायालय जबलपुर में अपील की लेकिन दोनों अदालतों ने आदेश को यथावत रखा।
बाउंड ओवर आदेश के उल्लंघन में जेल में निरोध करने का आदेश यथावत रखा गया।
पुलिस का सख्त संदेश: अपराधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी कानून से ऊपर कोई नहीं।
