थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा अपह्त बालिका को चंद घंटो मे किया दस्तयाब

0
Spread the love

थाना हनुमानगंज नगरीय पुलिस जिला भोपाल
दिनांक 03.11.25
– थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा अपह्त बालिका को चंद घंटो मे किया दस्तयाब –
भोपाल शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी एवं नाबालिक बालक बालिकाओ पर घटित अपराधो पर नियंत्रण रखने के मामलो मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने भोपाल शहर में वाहन चोरी,सम्पत्ति संबंधी आपराधो पर नियंत्रण रखने तथा अपहृत मामलो मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री अभिनव चौकसे , अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए नाबालिक बालिका को दस्तयाब करने मे सफलता अर्जित की हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 01.11.25 को फरियादी निवासी म.न. गनगौर की वाली बावडी काजी केंप थाना हनुमानगंज भोपाल द्वारा काजीकैम्प हनुमानगंज भोपाल से दिनांक 01.11.25 को 11.00 बजे नाबालिक बालिका की गुमने की रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया अपराध क्रमांक 537/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

पुलिस कार्यवाहीः- घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर दिशा निर्देश प्राप्त कर नाबालिक बालिका की तलास हेतु टीम गठित कर घटना स्थल के आसपास बस स्टेण्ड,रेलवे स्टेशन आदि स्थानो पर नाबालिक बालिका की फोटो दिखाकर विभिन्न स्थानो पर तलास किया एवं घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये । दौराने तलास पतारसी दूरसंचार व अन्य माध्यमो की मदद से दिनांक 02.11.25 को नाबालिक बालिका को हनुमानगंज पुलिस टीम द्वारा दस्तयाब कर परिजन सुपुर्द किया गया ।

भूमिका – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नाबालिक बालिका की दस्तयाबी मे थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया, उनि अमित भदौरिया , आर.2584 अभिषेक ,आरक्षक 3417 आशीष वर्मा,महिला आरक्षक 4584 योगिता उइके,आरक्षक 4467 नवीन भूरिया की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *