भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक
भोपाल, 29/09/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की माताजी श्रीमती यशोदा पटेल के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
