बिहार चुनाव में बीजेपी ने एमपी के दिग्गजों को भेजा

0
Spread the love

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मप्र के दिग्गज नेताओं की बीजेपी ने तैनाती की है। मप्र भाजपा के प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए बिहार को 5 जोन में बांटा है। इनमें से दो बडे़ जोन मिथिला और तिरहुत की जिम्मेदारी डॉ महेन्द्र सिंह को दी गई है।

महेन्द्र और हितानंद 12 जिलों की 58 सीटें कवर करेंगे एमपी बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मिथिला और तिरहुत जोन में करीब 12 जिलों की 58 विधानसभा सीटें और 10 लोकसभाएं शामिल हैं। इन इलाकों में यूपी के दिग्गज नेताओं को एक-एक लोकसभा में तैनात किया गया है।

बिहार के सीतामढ़ी में मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुनते मप्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा।
बिहार के सीतामढ़ी में मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुनते मप्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा।

जामवाल की सारण और चंपारण में ड्यूटी बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल को सारण और चंपारण क्षेत्र की करीब 45 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है।

बिहार के छपरा पूर्वी जिला के सोनपुर विधानसभा में बूथ क्रमांक 89 और 90 के कार्यकर्ताओं की बैठक लेते बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल
बिहार के छपरा पूर्वी जिला के सोनपुर विधानसभा में बूथ क्रमांक 89 और 90 के कार्यकर्ताओं की बैठक लेते बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल

एमपी के 6 दिग्गजों की इन क्षेत्रों में तैनाती बीजेपी ने मप्र के 6 बडे़ नेताओं को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग इलाकों में तैनाती की है। इनमें बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा को पटना और बेगूसराय क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

खेल मंत्री विश्वास सारंग को सिवान, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को गोपालगंज, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया को गया, खरगोन सांसद गजेन्द्र पटेल को खगड़िया, पूर्व सांसद डॉ केपी यादव को समस्तीपुर में भेजा गया है।

बेगूसराय में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक लेते एमपी बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा।
बेगूसराय में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक लेते एमपी बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481