अशोका गार्डन पुलिस की गिरफ्त में आया जिलाबदर का आरोपी
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन सूचना प्राप्त हुई कि दशमेश नगर के पास जिलाबदर का आरोपी अप्पू उर्फ हफीज उर्फ नफीस खांन खडा है, मुखबिर की सूचना की तस्दीक/कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ के मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुँचे जहां थाने का सूचीबद्ध गुण्डा बदमाश अप्पू उर्फ हफीज उर्फ नफीस खाँन खडा दिखा, जिसे हमराह स्टाफ व राहगीर गवाहान की मदद से घेराबंदी कर पकडा नाम पता पूछा तो अपना नाम अप्पू उर्फ हफीज उर्फ नफीस अप्पू उर्फ हफीज उर्फ नफीस खान पिता शफीक खान उम्र 47 साल निवासी झुग्गी न.26 दशमेश नगर थाना अशोका गार्डन भोपाल का निवासी होना बताया, जिसे श्रीमान हरिनारायणचारी मिश्र पुलिस आयुक्त भोपाल के न्यायालय से जारी आदेश क्र.पु. आयु./जि.ब/ 18-L/2023 भोपाल , दिनांक 29/09/2023 द्वारा एक वर्ष के लिये जिलाबदर के आदेश पारित किये गये थे जिसको दिनांक 08.05.2024 को जिलाबदर आदेश का उल्लघंन करने पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
घटना का विवरणः-
दिनांक 08.05.2024 को ईलाका भ्रमण के दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दशमेश नगर में थाना अशोका गार्डन का सूचीबद्ध गुण्डा बदमाश अप्पू उर्फ हफीज उर्फ नफीस खडा है, मुखबिर की सूचना पर रवाना होकर मौके पर पहुँचे जहां पर मुखबिर द्वारा बताये अनुसार अप्पू उर्फ हफीज उर्फ नफीस खडा दिखा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा, जो जिलाबदर उल्लंघन करते हुये पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक-215/2024, धारा 14/15 राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक वंदना लकरा, उनि. विजय भामरे, प्रआर.690 सलमान खांन, प्रआर.1784 मेघ खत्री, ,आर.1961 राहुल राणा, आर.लवकुश गुर्जर, आर.देवेन्द्र गुर्जर एवं आर. नंदकिशोर की सराहनीय भूमिका रही ।
